• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हैकर्स ने चुराया पोर्नहब यूजर्स का डाटा, सार्वजनिक करने की दी धमकी, फिरौती में मांगी ये चीज

हैकर्स ने चुराया पोर्नहब यूजर्स का डाटा, सार्वजनिक करने की दी धमकी, फिरौती में मांगी ये चीज

हैकिंग ग्रुप शाइनीहंटर्स ने कथित तौर पर सेक्स कंटेंट वेबसाइट पोर्नहब के प्रीमियम ग्राहकों का डाटा चुराया है।

हैकर्स ने चुराया पोर्नहब यूजर्स का डाटा, सार्वजनिक करने की दी धमकी, फिरौती में मांगी ये चीज

Photo Credit: Unsplash/Clint Patterson

हैकर्स यूजर्स के डाटा को चोरी करके उसका गलत उपयोग करते हैं।

ख़ास बातें
  • शाइनीहंटर्स ने पोर्नहब वेबसाइट के प्रीमियम ग्राहकों का डाटा चुराया है।
  • शाइनीहंटर्स का दावा है कि उन्होंने करीब 94GB डाटा हासिल किया है।
  • पोर्नहब के कम से कम तीन ग्राहकों का डाटा सामने आया है।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के इस दौर में डाटा चोरी के मामले आम हो गए हैं। हाल ही में हैकिंग ग्रुप शाइनीहंटर्स ने कथित तौर पर सेक्स वेबसाइट पोर्नहब के प्रीमियम ग्राहकों का डाटा चुराया है। अब हैकर ग्रुप इसे पब्लिश करने की धमकी दे रहा है। हालांकि, कितना डाटा चोरी हुआ है या किस प्रकार का डाटा चोरी हुआ है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हैकर्स ने डाटा का एक सैंपल साझा किया है। पोर्नहब के कम से कम तीन ग्राहकों का डाटा सामने आया है, जिसमें कनाडा के दो पुरुष और अमेरिका का एक पुरुष  शामिल है। हालांकि, यह कई साल पुराना डाटा है। आपको बता दें कि शाइनीहंटर्स एक साइबर क्राइम ग्रुप है जो हैकिंग और जबरन वसूली का काम करता है। आइए जानते हैं कि कैसा डाटा चोरी हुआ है और हैकर्स क्या मांग कर रहे हैं।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ShinyHunters ने पोर्नहब प्रीमियम यूजर्स से निजी एक्टिविटी डाटा चुराने और जबरन वसूली का प्रयास करने की जिम्मेदारी ली है। हैकर्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन में फिरौती नहीं मिली तो डाटा को पब्लिक कर दिया जाएगा। साइबर अटैक करने वालों द्वारा शेयर किए गए डाटा से पता चलता है कि डाटा कनाडा और अमेरिका के तीन व्यक्तियों से संबंधित है।

शाइनीहंटर्स का दावा है कि उन्होंने करीब 94GB डाटा हासिल किया है, जिसमें पोर्नहब की प्रीमियम सर्विस से संबंधित 201 मिलियन से ज्यादा निजी रिकॉर्ड शामिल हैं। इन रिकॉर्ड्स में ईमेल एड्रेस, लोकेशन की जानकारी, सर्च कीवर्ड, वीडियो यूआरएल और वीडियो एक्टिविटी के टाइमस्टैम्प शामिल हैं। इससे यूजर्स की देखने की आदतों और सर्च करने के बारे में जानकारी मिलती है। हालांकि, इस डाटा में क्रेडिट कार्ड नंबर या अकाउंट पासवर्ड जैसी जानकारी शामिल नहीं है। इसके बावजूद यह संवेदनशील डाटा माना जा रहा है, क्योंकि इसमें निजी स्तर का कंटेंट शामिल है और पब्लिक स्तर पर खुलासा होने से किसी व्यक्ति की इज्जत पर खतरा हो सकता है। दावा किया जाता है कि पॉर्नहब पर रोजाना करीबन 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स आते हैं और प्रति वर्ष 3.6 अरब से ज्यादा यूजर्स आते हैं। यह वेबसाइट यौन कंटेंट प्रदान करती है, जिसमें वीडियो और फोटो आदि शामिल हैं। यह फ्री और सब्सक्रिप्शन दोनों के साथ वीडियो कंटेंट प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ShinyHunters, Hacking Group, Porn Hub, Tech News
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »