65 km तक रेंज वाले GT Soul और GT One इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 50 हजार से शुरू

GT Soul की भारत में कीमत 49,996 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है, जबकि GT One इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2022 11:01 IST
ख़ास बातें
  • GT Soul की भारत में कीमत 49,996 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है
  • GT One भारत में 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) में हुआ है लॉन्च
  • दोनों स्कूटर्स की मैक्सिमम रेंज 65 किलोमीटर बताई गई है

GT Soul की भारत में कीमत 49,996 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है

इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप GT Force ने भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर GT Soul और GT One को लॉन्च किया है। GT Soul और GT One की सिंगल चार्ज रेंज 65 km तक बताई गई है। कंपनी ने सोल और वन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 49,996 रुपये है।

GT Soul की भारत में कीमत 49,996 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है, जबकि GT One इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) कीमत पर लॉन्च किया गया है। जीटी सोल ई-स्कूटर चार रंग विकल्पों - रेड, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर में पेश किया गया है। वहीं, जीटी वन मैट रेड, ब्लैक, सिल्वर और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

जीटी सोल ई-स्कूटर दो वेरिएंट में पेश किया गया है, पहला लीड 68V 28 Ah बैटरी और दूसरा लिथियम 48V 24Ah बैटरी पैक वेरिएंट। जीटी फोर्स का दावा है कि इनमें से पहले वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज रेंज 50-60 किमी होगी, जबकि बाद वाला वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 60-65 किमी की रेंज देगा। स्कूटर स्लो-स्पीड कैटेगरी में लॉन्च हुआ है, इसलिए इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि जीटी सोल 18 महीने की मोटर वारंटी, 1 साल की लीड बैटरी वारंटी और साथ ही 3 साल की लिथियम-आयन बैटरी वारंटी के साथ उपलब्ध है। 

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर BLDC मोटर और ट्यूबलर फ्रेम के साथ आता है। जीटी सोल इलेक्ट्रिक स्कूटर का कर्ब वेट 95 किलोग्राम और लोडिंग क्षमता 130 किलोग्राम है। इसकी सीट हाइट 760 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 185 mm है।
Advertisement

वहीं, जीटी फोर्स ने GT One ई-स्कूटर को को लीड 48V 24Ah और लिथियम 48V 28Ah बैटरी में उपलब्ध कराया है, जो एक बार चार्ज करने पर क्रमशः 50-60 किमी प्रति चार्ज और 60-65 किमी की रेंज देते हैं। ब्रांड का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। राइडर के आराम के लिए, ई-स्कूटर ट्यूबलर फ्रेम और डुअल-ट्यूब तकनीक के साथ आता है और इसमें फ्रंट हाइड्रोलिक और टेलीस्कोपिक रियर डबल शॉकर मिलते हैं।
Advertisement

जीटी वन की सीट हाइट 725 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm और लोडिंग क्षमता 140 किलोग्राम है। इसमें पार्किंग मोड, एक एंटी-थेफ्ट अलार्म, मोबाइल चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल और रिवर्स मोड शामिल हैं। जीटी सोल की तरह, जीटी वन ई-स्कूटर 18 महीने की मोटर वारंटी, 1 साल की लीड बैटरी वारंटी और 3 साल की लिथियम बैटरी वारंटी के साथ उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.