• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • यह नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक 80 रुपये में चलेगी 800 किलोमीटर, जानें कीमत और फीचर्स

यह नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक 80 रुपये में चलेगी 800 किलोमीटर, जानें कीमत और फीचर्स

Gravton का दावा है कि Quanta इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में पूरी तरह से लोकल कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, मतलब यह बाइक पूरी तरह से मेड इन इंडिया (Made in India) है।

यह नई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक 80 रुपये में चलेगी 800 किलोमीटर, जानें कीमत और फीचर्स

Gravton Quanta की शुरुआती कीमत 99,000 रुपये है

ख़ास बातें
  • भारतीय स्टार्टअप Gravton ने लॉन्च की Quanta इलेक्ट्रिक बाइक
  • सिंगल चार्ज में चल सकती है 150 किलोमीटर
  • कंपनी का दावा है कि यह 80 रुपये के खर्चे पर 800 किलोमीटर चल सकती है
विज्ञापन
भारत में इस समय कुछ लोकप्रिय ब्रांड्स के साथ ऐसे स्टार्टअप्स भी हैं, जो देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric Two-Wheelers) पर फोकस कर रहे हैं। जहां एक ओर लोकप्रिय ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक बाइक अभी भी ज्यादा कीमत में उपलब्ध है, वहीं कुछ स्टार्टअप लोगों को कम कीमत में अच्छे विकल्प मुहैया करा रहे हैं। एक ऐसा ही हैदराबाद स्थित स्टार्टअप है Gravton (ग्रेवटॉन), जिसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Quanta (क्वांटा) को लॉन्च किया है। इसका डिज़ाइन मोपेड से मेल खाता है, लेकिन दिखने में मॉडर्न भी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर चलाया जा सकता है। 
 

Gravton Quanta Electric Bike price in India, features

हैदराबाद स्थित स्टार्टअप Gravton ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Quanta भारत में लॉन्च की है और कंपनी ने इसकी घोषणा अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए की। नई इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 99,000 रुपये है और इसकी बुकिंग कंपनी की आधाकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। हालांकि यह केवल लॉन्च प्राइस है। कंपनी का कहना है कि इसकी कीमत को बाद में बढ़ा कर 1.1 से 1.2 लाख रुपये कर दी जाएगी। इसके अलावा, Quanta इलेक्ट्रिक बाइक को बुक करने वाले शुरुआती ग्राहकों को प्रमोशनल ऑफर के तहत Gravton चार्जिंग स्टेशन मुफ्त मिलेगा।

Gravton का दावा है कि Quanta इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में पूरी तरह से लोकल कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब यह है कि बाइक पूरी तरह से मेड इन इंडिया (Made in India) है। शुरुआत में Quanta सिर्फ हैदराबाद में उपलब्ध होगी, लेकिन कंपनी निकट भविष्य में इसे देश के कई अन्य शहरों में लॉन्च कर सकती है। 

Gravton Quanta की फीचर्स की बात करें, तो इसमें 3KW की BLDC मोटर शामिल है, जो बाइक को 70 किमी प्रति घंटे (Kmph) की टॉप स्पीड निकालने में मदद करती है। यह मोटर 170Nm का मैक्सीमम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें मौजूद बैटरी निकाली और बदली जा सकती है। बैटरी की क्षमता 3 kWh है और यह ली-आयन (Li-Ion) टाइप है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक को 150 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज दे सकती है। इससे भी अच्छा फीचर यह है कि यूज़र बाइक में एक बैकअप बैटरी रख सकता है, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर यूज़र का सबसे बड़ा डर, यानी रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर खत्म हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि यदि आपके पास दोनों फुल बैटरी है, तो आप इस बाइक को बिना चार्ज किए लगभग 320 किलोमीटर चला सकते हैं। इसमें में SES (स्वैप इको सिस्टम) मिलता है, जिसकी मदद से राइडर को Gravton के नजदीकी बैटरी स्टेशन की जानकारी मिल जाती है, जहां एक्सट्रा बैटरी ऑर्डर करने और किसी भी स्थान पर बैटरी को आसानी से डिलीवर और स्वैप किया जा सकता है।

Gravton की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फास्ट चार्जिंग फीचर के जरिए बाइक की बैटरी को 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि रेग्युलर पावर सॉकेट से बैटरी को फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगेगा। कंपनी का यह भी दावा है कि Quanta इलेक्ट्रिक बाइक 80 रुपये के खर्च में 800 किलोमीटर चल सकती है, या आप इसे 10 रुपये प्रति 100 किलोमीटर भी कह सकते हैं।

Quanta को कंपनी की एक Smart App के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे राइडर को रोडसाइड असिस्टेंट, मैपिंग सर्विस स्टेशन, रिमोट लॉक/अनलॉक और लाइट ऑफ और ऑन करने जैसे फीचर्स का एक्सेस मिल जाएगा। इसके जरिए बाइक को ट्रैक भी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »