डीजल कारों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाएगी सरकार

डीजल व्हीकल्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाने पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने एक स्पष्टीकरण में कहा है कि इस तरह के किसी प्रपोजल पर सरकार विचार नहीं कर रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार वैकल्पिक फ्यूल्स के इस्तेमाल पर जोर दे रही है
  • डीजल से चलने वाले व्हीकल्स पॉल्यूशन का एक बड़ा कारण हैं
  • इन व्हीकल्स पर टैक्स बढ़ने से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान होगा

देश में बड़ी संख्या में डीजल से चलने वाले व्हीकल्स का इस्तेमाल होता है

केंद्र सरकार डीजल कारों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) लगाने  के प्रपोजल पर विचार नहीं कर रही है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर Nitin Gadkari ने यह जानकारी दी है। देश में बड़ी संख्या में डीजल से चलने वाले व्हीकल्स का इस्तेमाल होता है। 

हालांकि, मंगलवार को एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में गडकरी के हवाले से बताया गया था कि डीजल व्हीकल्स पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त GST लगाने का प्रपोजल फाइनेंस मिनिस्टर को दिया जाएगा। इसके बाद गडकरी ने X (पहले Twitter) पर एक स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सरकार इस तरह के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं कर रही। इस रिपोर्ट के अनुसार, डीजल व्हीकल्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का प्रपोजल फाइनेंस मिनिस्टर को गडकरी की ओर से दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ऑटोमोबाइल कंपनियों को डीजल इंजन वाले व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री से रोकना था। गडकरी ने कहा था कि अगर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री डीजल कारें बनाना बंद नहीं करती तो सरकार टैक्स में इतनी बढ़ोतरी करेगी कि डीजल व्हीकल्स बेचना मुश्किल हो जाएगा। 
Advertisement

गडकरी ने इसे लेकर स्पष्टीकरण में कहा है कि इस तरह के किसी प्रपोजल पर सरकार विचार नहीं कर रही। उनका कहना था, "डीजल व्हीकल्स की बिक्री पर 10 प्रतिशत के अतिरिक्त GST को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स को स्पष्ट करने की तुरंत जरूरत है। यह स्पष्ट करना जरूरी है कि सरकार इस तरह के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं कर रही। हमारी 2070 तक कार्बन नेट जीरो हासिल करने और डीजल जैसे हानिकारक फ्यूल से होने वाले एयर पॉल्यूशन को घटाने की प्रतिबद्धता के अनुसार, पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक फ्यूल्स का इस्तेमाल जरूरी है। ये फ्यूल इम्पोर्ट के विकल्प, कम कॉस्ट वाले, स्वदेशी और पॉल्यूशन मुक्त होने चाहिए।" 

डीजल व्हीकल्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाने से जुड़ी रिपोर्ट में गडकरी के हवाले से कहा गया था कि डीजल एक हानिकारक फ्यूल है और देश इसका बड़ी मात्रा में इम्पोर्ट करता है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को डीजल इंजन के प्रोडक्शन को अपनी ओर से घटाना चाहिए। अगर ऐसा नही्ं होता तो सरकार को डीजल व्हीकल्स पर टैक्स को बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गडकरी ने हाल ही में पूरी तरह इथनॉल से चलने वाली कार को लॉन्च किया था। बहुत से अन्य देशों में भी वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले व्हीकल्स पर जोर दिया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.