भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार

ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लत लगाने वाले डिजाइन और हानिकारक कंटेंट को लेकर बढ़ती आशंकाओं के कारण दुनिया भर में कई देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस से जुड़े रूल्स को सख्त किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जुलाई 2026 21:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्त नियम बन सकते हैं
  • पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए यह बैन लगाने वाला पहला देश बना था
  • कुछ अन्य देशों ने भी सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर इस तरह के नियम बनाए हैं

बहुत से यूरोपीय देश भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बना रहे हैं

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया के बच्चों पर गलत प्रभाव को रोकने के लिए कुछ देशों ने कदम उठाए हैं। भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार बंदिशें लगाने पर विचार कर रही है। इसमें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस पर रोक लगाई जा सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड IT सेक्रेटरी, S Krishnan के हवाले से बताया गया है कि ऑनलाइन सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लत लगाने वाले डिजाइन और हानिकारक कंटेंट को लेकर बढ़ती आशंकाओं के कारण दुनिया भर में कई देशों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया के एक्सेस से जुड़े रूल्स को सख्त किया गया है। कृष्णन ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला करने से पहले वैश्विक घटनाक्रम को देखा जा रहा है। उनका कहना था, "हमें यह स्टडी करने की जरूरत है कि सोशल मीडिया के साथ अन्य देशों ने क्या किया है। यह वैश्विक चिंता का एक मुद्दा है।" 

पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना था। इसके बाद कुछ अन्य देशों ने भी इस तरह के कदम उठाए हैं। हाल ही में इन देशों की सूची में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी शामिल हो गया है। UAE ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई है। बहुत से यूरोपीय देश भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कृष्णन ने कहा कि भारत में भी इस तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया, "यूरोपियन यूनियन और अन्य देशों के साथ हमारी बातचीत में सोशल मीडिया को लकेर जोखिमों की आशंकाएं लगातार सामने आई हैं। भारत में भी संसद की स्थायी समितियों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने इन जोखिमों पर विचार-विमर्श किया है।" कृष्णन ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। 

पिछले महीने ब्रिटेन ने भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की घोषणा की थी। इस बैन में Facebook, YouTube, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बैन के दायरे से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp और Signal को बाहर रखा जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.