साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई! डिजिटल अरेस्ट से जुड़े 83,668 WhatsApp और 3,962 Skype अकाउंट किए ब्लॉक

सरकार ने हाल ही में ऐसे साइबर अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी है, जिनमें हजारों फर्जी WhatsApp और Skype अकाउंट्स को ब्लॉक करना भी शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की बड़ी कार्रवाई
  • अब तक 83,668 WhatsApp अकाउंट्स और 3,962 Skype आईडी ब्लॉक की गईं
  • इनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे अपराधों में हो रहा था

Photo Credit: Pexels/ Sora Shimazaki

भारत में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 2024 में अब तक 11 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें डिजिटल अरेस्ट स्कैम नामक धोखाधड़ी के मामले भी शामिल हैं, जिसमें अपराधी खुद को पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराने और ठगने की कोशिश करते हैं। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिक और टेक्नोलॉजी से कम परिचित लोग इनके निशाने पर होते हैं। सरकार ने हाल ही में ऐसे साइबर अपराधों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी है, जिनमें हजारों फर्जी WhatsApp और Skype अकाउंट्स को ब्लॉक करना भी शामिल है।

राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने अब तक 83,668 WhatsApp अकाउंट्स और 3,962 Skype आईडी ब्लॉक की हैं, जिनका इस्तेमाल डिजिटल अरेस्ट स्कैम जैसे अपराधों में हो रहा था। इसके अलावा, 7.81 लाख से ज्यादा सिम कार्ड और 2.08 लाख IMEI नंबर पुलिस द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद निष्क्रिय किए गए हैं।
Advertisement

सरकार टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर ऐसे नंबरों पर रोक लगाने के लिए एक स्पेशल सिस्टम डेवलप कर रही है, जो इंटरनेशनल स्कैमर्स द्वारा भारतीय नंबरों को स्पूफ कर कॉल करने की एक्टिविटी को ट्रैक और ब्लॉक कर सके।

अब तक I4C ने 4,386 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी को समय रहते रोकने में सफलता हासिल की है। Citizen Financial Cyber Fraud Reporting and Management System, जो 2021 में लॉन्च किया गया था, अब तक 13.36 लाख से ज्यादा साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कर चुका है।
Advertisement

सरकार साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कई तरीके अपना रही है। अब आउटगोइंग कॉल्स पर साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए अनस्किपेबल कॉलर ट्यून चलाई जा रही है, जिससे लोगों को ऐसे घोटालों के प्रति सतर्क किया जा सके। इसके अलावा, अखबारों में विज्ञापन, सोशल मीडिया पर कैंपेन और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी के जरिए भी लोगों को इस बारे में बताया जा रहा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Digital Scam, Digital Fraud, Cyber Crime
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.