• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 11वीं के छात्र ने Instagram पर फर्जी स्कीम से ठगे 42 लाख रुपये, पुलिस ने बरामद की Hyundai Verna कार और कैश गिनने की मशीन

11वीं के छात्र ने Instagram पर फर्जी स्कीम से ठगे 42 लाख रुपये, पुलिस ने बरामद की Hyundai Verna कार और कैश गिनने की मशीन

पुलिस ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के अजमेर में एक 19 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी निवेश स्कीम के जरिए 200 से अधिक लोगों से लगभग 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

11वीं के छात्र ने Instagram पर फर्जी स्कीम से ठगे 42 लाख रुपये, पुलिस ने बरामद की Hyundai Verna कार और कैश गिनने की मशीन

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • राजस्थान के अजमेर में एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
  • फर्जी निवेश स्कीम के जरिए 200 से अधिक लोगों से लगभग 42 लाख रुपये ठगे
  • इसके पास से Hyundai Verna, कैश गिनने की मशीन, फोन और लैपटॉप बरामद किए गए
विज्ञापन
डिजिटल फ्रॉड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ऐसा क्राइम युवाओं द्वारा भी किया जा रहा है। राजस्थान के अजमेर से एक हैरान करने वाली घटना रिपोर्ट की गई है, जिसमें एक 19 वर्षीय युवा ने 200 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाया और उनसे करीब 42 लाख रुपये ठग लिए। युवा 11वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। इसने लोगों को एक झूठी स्कीम बताई और उनसे इस स्कीम में निवेश करने के लिए कहा। छात्र द्वारा पीढ़ितों को आश्वाशन दिया गया कि उन्हें इस निवेश के बदले मोटा रिटर्न मिलेगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के अजमेर में एक 19 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी निवेश स्कीम के जरिए 200 से अधिक लोगों से लगभग 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह युवा 11वीं कक्षा का छात्र है और इसका नाम काशिफ मिर्जा बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इसने फर्जी वादे करके सोशल मीडिया यूजर्स को निशाना बनाया। युवा ने लोगों को वादा किया कि उन्हें इस फर्जी स्कीम में निवेश करके मोटा मुनाफा मिलेगा।

पुलिस ने आगे बताया कि मिर्जा एक "इंफ्लूएंसर" था और Instagram पर उसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स थे। उसने पीड़ितों से कहा कि 13 हफ्तों के लिए 99,999 रुपये निवेश करने पर उन्हें 1,39,999 रुपये मिलेंगे।

एक अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया, "शुरुआत में, उन्होंने कुछ निवेशकों को मुनाफा दिया, ताकि वे प्रभावित हों और अधिक लोगों को इसके बारे में बताएं।"

मिर्जा के पास से एक हुंडई वर्ना कार, एक कैश गिनने की मशीन, फोन और लैपटॉप बरामद किए गए। अब उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पिछले कुछ समय से इस तरह के फ्रॉड बढ़ गए हैं, जहां लोगों को अच्छी जॉब या निवेश के बदले मोटे रिटर्न का फर्जी वादा किया जाता है और लाखों की रकम ठगी जाती है। हम आपको इस तरह के SMS, ईमेल या किसी अन्य तरीके से किए कॉन्टेक्ट को बारीकी से जांचने की सलाह देंगे। शक होने पर आप इस तरह के फ्रॉड व्यक्ति या ग्रुप की शिकायत साइबर पुलिस से भी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »