भारत में ऐप पेमेंट को लेकर जांच के घेरे में Google, स्टार्टअप्स ने की थी शिकायत

गूगल के पेमेंट सिस्टम की शिकायत करने वालों में डेटिंग साइट Tinder को चलाने वाली Match भी शामिल है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मई 2023 15:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल पर ऐप डिवेलपर्स से अधिक कमीशन लेने का आरोप है
  • CCI ने पिछले वर्ष गूगल पर लगभग 16.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था
  • देश में 60 करोड़ स्मार्टफोन में से लगभग 97 प्रतिशत एंड्रॉयड पर चलते हैं

CCI ने गूगल को अपने एंड्रॉयड सिस्टम की मार्केटिंग के तरीके में बदलाव करने को कहा था

इंटरनेट सर्च से जुड़ी Google के खिलाफ भारत में इन-ऐप पेमेंट्स को लेकर कथित तौर पर गलत तरीके का इस्तेमाल करने  के लिए जांच की जा रही है। कुछ स्टार्टअप्स ने आरोप लगाया था कि गूगल ऐप में पेमेंट्स को लेकर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पिछले निर्देश का उल्लंघन कर रही है। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुछ स्टार्टअप्स ने गूगल के नए यूजर चॉयस बिलिंग सिस्टम (UCB) की जांच करने का CCI से निवेदन किया है। गूगल की शिकायत करने वालों में डेटिंग साइट Tinder को चलाने वाला Match Group भी शामिल है। इनका आरोप है कि गूगल का पेमेंट से जुड़ा सिस्टम प्रतिस्पर्धा के खिलाफ है। CCI ने एक ऑर्डर जारी कर कहा है कि उसका मानना है कि इस बारे में एक जांच करने की जरूरत है। यह ऑर्डर सार्वजनिक नहीं किया गया है। Reuters ने इस ऑर्डर को देखा है। गूगल ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

देश में 60 करोड़ स्मार्टफोन्स में से लगभग 97 प्रतिशत एंड्रॉयड पर चलते हैं। यूरोप में लगभग 55 करोड़ स्मार्टफोन्स के लिए यह आंकड़ा लगभग 75 प्रतिशत का है। CCI ने गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet पर एंड्रॉयड के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में लगभग 16.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। CCI ने कंपनी को अपने एंड्रॉयड सिस्टम की मार्केटिंग के तरीके में बदलाव करने को भी कहा था। CCI ने कंपनी को निर्देश दिया था कि उसे ऐप डिवेलपर्स पर ऐसी कोई शर्त नहीं लगानी चाहिए जो अनुचित या भेदभाव वाली है। 

हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के जज और कारोबारी Anupam Mittal ने गूगल के बिलिंग सिस्टम को "गैर कानूनी" बताते हुए हुए इसे चलाने वाली Alphabet को 'डिजिटल ईस्ट इंडिया कंपनी' करार दिया था। उन्होंने कहा था कि गूगल ने देश के कानूनों का उल्लंघन किया है। इसके साथ ही मित्तल ने उम्मीद जताई थी कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ध्यान दिया जाएगा। गूगल पर इससे पहले भी CCI के ऑर्डर का उल्लंघन करने और वैकल्पिक बिलिंग सिस्टम को चुनने वाले ऐप डिवेलपर्स से 11-26 प्रतिशत तक कमीशन का आरोप लग चुका है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.