इस वर्ष गूगल का भारतीयों को 20,000 करोड़ रुपये के सायबरक्राइम से बचाने का टारगेट

गूगल के DigiKavach कार्यक्रम के जरिए लगभग 17.7 करोड़ यूजर्स को फ्रॉड को लेकर जागरूक किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2025 22:26 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने भारत के लिए अपने विस्तृत सेफ्टी चार्टर को पेश किया है
  • इसमें AI सपोर्ट वाले सिक्योरिटी के उपाय शामिल हैं
  • कंपनी का सर्च इंजन स्कैम वाले पेजों को पहले से 20 गुणा अधिक पकड़ रहा है

कंपनी का सर्च इंजन स्कैम वाले पेजों को पहले से 20 गुणा अधिक पकड़ रहा है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का लक्ष्य इस वर्ष भारत में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के सायबरक्राइम्स को रोकने का है। देश में पिछले वर्ष यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से जुड़े लगभग 1,087 करोड़ रुपये के फ्रॉड हुए थे। गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल से पहले ही लाखों स्कैम्स और जाली विज्ञापनों को ब्लॉक किया जा चुका है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने भारत के लिए अपने विस्तृत सेफ्टी चार्टर को पेश किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले सिक्योरिटी के उपाय शामिल हैं जिनसे देश के लोग इस वर्ष 20,000 करोड़ रुपये तक के सायबरक्राइम्स से बच सकते हैं। लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स ने AI जेनरेटेड कंटेंट और डीपफेक का इस्तेमाल बढ़ाया है। गूगल के इस सेफ्टी चार्टर में तीन प्रमुख बिंदु शामिल हैं। ये यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सायबर सिक्योरिटी को बढ़ाने और AI को जिम्मेदारी वाली तरीके से आगे बढ़ाने के हैं। 
Advertisement

गूगल के DigiKavach कार्यक्रम के जरिए लगभग 17.7 करोड़ यूजर्स को फ्रॉड को लेकर जागरूक किया गया है। केंद्र सरकार के Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के साथ पार्टनरशिप में इस जागरूकता कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा। देश में गूगल की VP और कंट्री मैनेजर, Preeti Lobana ने कहा, "डिजिटल इकोसिस्टम तभी ग्रोथ का जरिया बन सकता है कि जब इसका इस्तेमाल करने वाले लोग इसे सुरक्षित महसूस करें।" कंपनी के AI सिस्टम्स अपने कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी नतीजे उपलब्ध करा रहे हैं। गूगल के मैसेज AI पावर्ड स्कैम डिटेक्शन के जरिए प्रत्येक माह 50 करोड़ से अधिक संदिग्ध मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित कर रहे हैं। Google Pay ने फ्रॉड की आशंका वाली लगभग 4.1 करोड़ ट्रांजैक्शंस को प्रदर्शित किया है। 

कंपनी का सर्च इंजन स्कैम वाले पेजों को पहले से 20 गुणा अधिक पकड़ रहा है। Google Play Protect ने पिछले वर्ष अक्टूबर में अपने लॉन्च के बाद से अधिक रिस्क वाले ऐप्स को इंस्टॉल करने की लगभग छह करोड़ कोशिशें ब्लॉक की हैं। इससे 1.2 करोड़ से अधिक डिवाइसेज को मैलवेयर से बचाया गया है। पिछले वर्ष गूगल ने लगभग 24.7 करोड़ फ्रॉड वाले विज्ञापनों को हटाया था। इसके अलावा कंपनी की पॉलिसी के उल्लंघन के कारण लगभग 29 लाख एकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.