Google ने अपने AI टूल Bard के लिए कर्मचारियों को भेजे कुछ खास निर्देश, ये है पूरी लिस्ट

Google के उपाध्यक्ष प्रभाकर राघवन ने अपने कर्मचारियों को ईमेल किया, जिसमें कुछ क्या करें और क्या न करें (Do's & Don'ts) की बताए गए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • बार्ड की वजह से कंपनी को 100 अरब डॉलर के लगभग नुकसान उठाना पड़ा था
  • जिसका कारण था AI टूल का एक सवाल का गलत जवाब देना था
  • अब कर्मचारियों को Do's और Don'ts का एक ईमेल भेजा गया है

Google Bard फिलहाल टेस्टिंग फेज में है

Google की पेरेंट Alphabet ने हाल ही में AI Bard की घोषणा की, जो ChatGPT को टक्कर देगा। यह फिलहाल टेस्टिंग फेज में है और बहुत कम यूजर्स के पास इसका एक्सेस है। हाल ही में बार्ड की वजह से कंपनी को 100 अरब डॉलर के लगभग नुकसान उठाना पड़ गया था, जिसका कारण था AI टूल का एक सवाल का गलत जवाब देना। शायद यही कारण है कि Google के उपाध्यक्ष प्रभाकर राघवन यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कंपनी के नए चैटजीपीटी प्रतियोगी सही उत्तर दे। इसके लिए कर्मचारियों को बकायदा एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें उन्हें बताया गया है कि Bard को लेकर उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।

CNBC के अनुसार,  Google के उपाध्यक्ष प्रभाकर राघवन ने अपने कर्मचारियों को ईमेल किया, जिसमें कुछ क्या करें और क्या न करें (Do's & Don'ts) की बताए गए। इसमें एक पेज का लिंक दिया गया, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों को आंतरिक रूप से Bard का परीक्षण करने के दौरान उत्तरों को कैसे ठीक करना चाहिए। क्या करें और क्या न करें अनुभाग के शीर्ष पर, Google कर्मचारियों को "बार्ड को पढ़ाने से पहले" क्या विचार करना चाहिए, इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। Google कर्मचारियों को ईमेल में क्या करें और क्या न करें साझा किए गए हैं।
Advertisement

रिपोर्ट में बताए कुछ डूज़ (क्या करें) की बात करें, तो इसमें कहा गया है, "बार्ड उदाहरण के द्वारा सबसे अच्छा सीखता है, इसलिए प्रतिक्रिया को फिर से लिखने के लिए समय लेने से हमें मोड में सुधार करने में मदद मिलेगी।" इसके अलावा, टेस्टर्स को कहा गया है कि प्रतिक्रियाओं को "विनम्र, आकस्मिक और सुलभ" रखें। यह भी कहा गया है कि "प्रश्नों के उत्तर को "फर्स्ट परसन" होना चाहिए।" इसके अलावा, "एक "निर्विवाद, न्यूट्रल टोन" बनाए रखने का भी आदेश है। आखिर में "Google कर्मचारियों को "कानूनी, चिकित्सा, वित्तीय सलाह" प्रदान करने वाले या घृणित और अपमानजनक जवाब देने के लिए "थम्स डाउन" देने का निर्देश दिया गया है।

कुछ डोन्ट्स (क्या न करें) भी है, जिनमें पहला पॉइन्ट है कि "कर्मचारियों "जाति, राष्ट्रीयता, लिंग, आयु, धर्म, यौन अभिविन्यास, राजनीतिक विचारधारा, स्थान, या इसी तरह की श्रेणियों के आधार पर अनुमान लगाने से बचें।" डॉक्यूमेंट में आगे कहा गया है, "बार्ड को एक व्यक्ति के रूप में वर्णित न करें, भावनाओं को व्यक्त करें, या मानव-समान अनुभवों का दावा करें।" इसके अलावा, रिराइटिंग के लिए मना किया गया है। डॉक्यूमेंट कहता है, “इसे दोबारा लिखने की कोशिश न करें; हमारी टीम इसे वहां से ले जाएगी।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bard, Google Bard, Google Bard Details
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.