गूगल ड्राइव की 100 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज के सालाना सब्सक्रिप्शन पर छूट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2016 13:59 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने 100 जीबी और 1 टीबी क्लाउड स्टोरेज के वार्षिक प्लान पेश किए हैं
  • वार्षिक प्लान पर 17 फीसदी की छूट दी जा रही है
  • 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 1,300 रुपये देने पड़ेगे
अगर आपने स्टेंडर्ड 15 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज का इस्तेमाल कर लिया है तो यह ख़बर आपके लिए है। गूगल ने 100 जीबी और 1 टीबी क्लाउड स्टोरेज के वार्षिक प्लान पेश किए हैं। मासिक प्लान से तुलना की जाए तो कंपनी छूट भी दे रही है। बता दें कि जीमेल पर साइन अप करने पर हर यूज़र को 15 जीबी गूगल ड्राइव स्टोरेज मुफ्त मिलती है।

अभी गूगल ड्राइव की 100 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज क्रमशः 130 और 650 रुपये प्रति महीने की दर से मिलती है। गूगल की ओर से 100 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज सब्सक्रिप्शन के वार्षिक प्लान पर 17 फीसदी की छूट दी जा रही है।

नए ऑफर के तहत, एक साल के लिए 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज के लिए ग्राहकों को 1,300 रुपये देने पड़ेगे। 1 टीबी स्टोरेज का वार्षिक प्लान 6,500 रुपये का है। अगर आप जोड़-घटाव करेंगे तो पाएंगे कि छूट 17 फीसदी की है। बात दें कि स्टेंडर्ड 15 जीबी स्टोरेज के बाद गूगल की ओर से ग्राहकों को 100 जीबी और 1 टीबी स्टोरेज वाले पैकेज दिए जाते हैं।
 

1 टीबी स्टोरेज पर छूट के बाद गूगल ड्राइव की कीमत ड्रॉपबॉक्स प्रो ऑफर के आसपास पहुंच गई है। अभी ड्रॉपबॉक्स प्रो की 1 टीबी स्टोरेज 99 डॉलर प्रति साल में मिलती है।
Advertisement

निराशा की बात यह है कि गूगल ड्राइव की ओर से 10 टीबी, 20 टीबी और 30 टीबी स्टोरेज प्लान में कोई छूट नहीं दी गई है। इन स्टोरेज की मौज़ूदा दरें ये हैं- 10 टीबी के लिए 6,500 रुपये प्रति महीने, 20 टीबी के लिए 13,000 रुपये प्रति महीने और 30 टीबी स्टोरेज के लिए 19,500 रुपये प्रति महीने।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Drive, Google, Google Drive, Dropbox
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.