Google ने Doodle के जरिए महान कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को किया याद

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 इलाहाबाद में हुआ था। यह पहली हिंदी भाषिय कवियित्री थी, जिन्होंने अपने कलम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था और अपनी कविताओं के जरिए दूसरे लोगों को देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 अगस्त 2021 10:39 IST
ख़ास बातें
  • सुभद्रा कुमारी चौहान को समर्पित है आज का Google Doodle
  • सुभद्रा कुमारी चौहान एक महान कवियित्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रू
  • झांसी की रानी कविता सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रमुख रचनाओं में से एक है
Google अक्सर महान शख्सियतों के जन्मदिन, जयंती, पुण्यतिथियां व प्रमुख दिवसों पर अपना खास गूगल डूडल पेश करता है। आज सोमवार 16 अगस्त 2021 के मौके पर गूगल ने महान कवियित्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान को अपना खास डूडल समर्पित किया है। दरअसल, आज सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती है। गूगल डूडल में क्रांतिकारी मुहिमों के बीच सुभद्रा कुमारी चौहान को दिखाया गया है, जो उन वीरगाथाओं को कविता के रूप में पन्नो पर उकेरती नज़र आ रही है।

आज जैसे ही सुबह आप कुछ भी सर्च करने के लिए Google खोलेंगे, तो आपको लेटेस्ट Doodle नज़र आएगा। गूगल का आज का डूडल महान कावियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को समर्पित है। गूगल के डूडल में आप सुभद्रा कुमारी चौहान के पीछे रानी लक्ष्मी बाई और भारतीय राष्ट्रीयवादी आंदोलन में भाग लेते लोगों को दिखाया गया है। वहीं, सुभद्रा कुमारी चौहान को साड़ी पहने और हाथों में कलम लिए दर्शाया गया है।

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 इलाहाबाद में हुआ था। यह पहली हिंदी भाषिय कवियित्री थी, जिन्होंने अपने कलम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था और अपनी कविताओं के जरिए दूसरे लोगों को देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कई क्रांतिकारियो की वीरगाथाओं को भी कागज़ पर उतारा, जिसमें से "ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी" सबसे प्रमुख कविताओं में से एक है।

सुभद्रा जी का विवाह नाटककार से हुआ था, जिन्होंने सुभद्रा की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया। कविता-कहानी रचानाओं के अलावा, दोनों ने मिलकर कांग्रेस के साथ मिलकर काम भी किया था। सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन एक कार दुर्घटना में 15 फरवरी 1948 को महज 44 साल की आयु में ही हो गया था।   
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  3. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  4. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  5. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  6. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  7. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.