Google ने Doodle के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष Nowruz 2024, जानें इतिहास

Google कई खास मौके पर डूडल तैयार करता है। इसी प्रकार आज Google के होमपेज पर फारसी नववर्ष नौरोज को सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार डूडल तैयार किया गया।

Google ने Doodle के जरिए सेलिब्रेट किया फारसी नववर्ष Nowruz 2024, जानें इतिहास

Photo Credit: Google

Nowruz 2024 फारसी नववर्ष है, जिस पर आज गूगल ने डूडल बनाया है।

ख़ास बातें
  • Google ने फारसी नववर्ष नौरोज को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल तैयार किया है।
  • नौरोज का फारसी में अर्थ नया दिन है जो कि एक प्राचीन ईरानी त्योहार है।
  • नौरोज 3 हजार से ज्यादा सालों से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Google कई खास मौके पर डूडल तैयार करता है। इसी प्रकार आज Google के होमपेज पर फारसी नववर्ष नौरोज (Nowruz) को सेलिब्रेट करने के लिए एक शानदार डूडल तैयार किया गया। नौरोज का फारसी में अर्थ नया दिन है जो कि एक प्राचीन ईरानी त्योहार और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। आइए इस डूडल के इतिहास के बारे में विस्तार से जानते हैं। वसंत विषुव के दौरान पृथ्वी की धुरी न तो सूर्य की ओर झुकी होती है और न ही सूर्य से दूर होती है। पृथ्वी की इस स्थिति के चलते सभी अक्षांशों पर लगभग समान मात्रा में दिन का प्रकाश और अंधकार आता है।
यह उत्तरी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है, इसमें प्रकृति का पुनर्जन्म होता है। डूडल के डिजाइन में फारसी संस्कृति को दर्शाया गया है, जिसमें कलरफुल फूलों को पैटर्न, पारंपरिक सुलेख और हफ्ट-सिन टेबल जैसी वस्तुएं शामिल हैं। यह टेबल फारसी अक्षर "Sin" से शुरू होने वाली 7 वस्तुओं से सजी है, जो पुनर्जन्म, स्वास्थ्य और समृद्धि जैसे कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है।


Nowruz का इतिहास


नौरोज 3 हजार से ज्यादा सालों से मनाया जा रहा है, जो प्राचीन फारस में शुरू हुआ और अफगानिस्तान, अजरबैजान और तुर्की जैसे पड़ोसी देशों में फैल गया। इसे यूनेस्को द्वारा मानवता की सांस्कृतिक विरासत के तौर मान्यता मिली है। इस मौके पर घरों पर वसंत की सफाई, परिवार और दोस्तों से मिलना, गिफ्ट का आदान-प्रदान करना और सब्जी पोलो और मछली जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जाता है। 

नवरोज धार्मिक और सांस्कृतिक के अलावा नई चीजों, आशा और एकता से भरा हुआ है। Google का डूडल इस प्राचीन त्योहार की विरासत की एक सुखद याद दिलाता है। समय के साथ यह अन्य देशों में फैल गया। आज यह मध्य एशिया, मध्य पूर्व और यहां तक ​​कि बाल्कन के कुछ हिस्सों में कई अलग-अलग धर्मों और जातियों के लोगों द्वारा इसे मनाया जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Doodle, Nowruz, Persian New Year, Nowruz History
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »