Google ने Doodle के जरिए महान कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को किया याद

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 इलाहाबाद में हुआ था। यह पहली हिंदी भाषिय कवियित्री थी, जिन्होंने अपने कलम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था और अपनी कविताओं के जरिए दूसरे लोगों को देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।

Google ने Doodle के जरिए महान कवियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को किया याद
ख़ास बातें
  • सुभद्रा कुमारी चौहान को समर्पित है आज का Google Doodle
  • सुभद्रा कुमारी चौहान एक महान कवियित्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रू
  • झांसी की रानी कविता सुभद्रा कुमारी चौहान की प्रमुख रचनाओं में से एक है
विज्ञापन
Google अक्सर महान शख्सियतों के जन्मदिन, जयंती, पुण्यतिथियां व प्रमुख दिवसों पर अपना खास गूगल डूडल पेश करता है। आज सोमवार 16 अगस्त 2021 के मौके पर गूगल ने महान कवियित्री और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान को अपना खास डूडल समर्पित किया है। दरअसल, आज सुभद्रा कुमारी चौहान की 117वीं जयंती है। गूगल डूडल में क्रांतिकारी मुहिमों के बीच सुभद्रा कुमारी चौहान को दिखाया गया है, जो उन वीरगाथाओं को कविता के रूप में पन्नो पर उकेरती नज़र आ रही है।

आज जैसे ही सुबह आप कुछ भी सर्च करने के लिए Google खोलेंगे, तो आपको लेटेस्ट Doodle नज़र आएगा। गूगल का आज का डूडल महान कावियित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को समर्पित है। गूगल के डूडल में आप सुभद्रा कुमारी चौहान के पीछे रानी लक्ष्मी बाई और भारतीय राष्ट्रीयवादी आंदोलन में भाग लेते लोगों को दिखाया गया है। वहीं, सुभद्रा कुमारी चौहान को साड़ी पहने और हाथों में कलम लिए दर्शाया गया है।

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त 1904 इलाहाबाद में हुआ था। यह पहली हिंदी भाषिय कवियित्री थी, जिन्होंने अपने कलम के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था और अपनी कविताओं के जरिए दूसरे लोगों को देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कई क्रांतिकारियो की वीरगाथाओं को भी कागज़ पर उतारा, जिसमें से "ख़ूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी" सबसे प्रमुख कविताओं में से एक है।

सुभद्रा जी का विवाह नाटककार से हुआ था, जिन्होंने सुभद्रा की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया। कविता-कहानी रचानाओं के अलावा, दोनों ने मिलकर कांग्रेस के साथ मिलकर काम भी किया था। सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन एक कार दुर्घटना में 15 फरवरी 1948 को महज 44 साल की आयु में ही हो गया था।   
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  2. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  3. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  4. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  5. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  6. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  7. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  8. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  9. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  10. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »