Pride Month के दौरान Google ने अपने Doodle के जरिए Frank Kameny के संघर्षों को किया याद

जून का महीना Pride Month के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में इस खास महीने की शुरूआत में सामलैंगकिता को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फ्रैंक कामेनी को गूगल द्वारा याद किया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 जून 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • Frank Kameny ले लड़ी थी सामलैंगिक के अधिकारिकों की लड़ाई
  • फ्रैंक कामेनी का जन्म 21 मई 1925 को न्यूयॉर्क में हुआ था
  • जून का महीना Pride Month के रूप में मनाया जाता है
Google का आज 2 जून को खास गूगल अमेरिकी एक्टिविस्ट Frank Kameny को समर्पित है। दरअसल, फ्रैंक कामेनी सामलैंगिक थे, जिस वजह से उन्हें समाज पर धब्बा समझा जाता था। यही नहीं उनके सामलैंगिक होने की वजह से उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया था। लेकिन फ्रैंक कामेनी ने समाज के डर से अपनी पहचान छुपाना सही नहीं समझा। फिर क्या... फिर शुरू हुई समाज की सोच और सामलैंगिक के अधिकारिकों की लड़ाई। कई सालों बाद अब कई देशों में सामलैंगिकता को पहचान मिल चुकी है। इसी को देखते हुए जून का महीना Pride Month के रूप में मनाया जाता है, जिस दौरान सामलैंगिक लोगों को खुद पर गर्व महसूस कराया जाता है। इसके अलावा, समलैंगिकता को सपोर्ट करने वाले लोग जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। ऐसे में इस खास महीने की शुरूआत में सामलैंगकिता को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फ्रैंक कामेनी को गूगल द्वारा याद किया गया है।

Google ने अपने खास Doodle के जरिए Frank Kameny (फ्रैंक कामेनी) की उपलब्धियों और उनके संघषों को याद किया है। जैसे ही आज आप कुछ सर्च करने के लिए गूगल को खोलेंगे, तो आपको फ्रैंक कामेनी का डूडल देखने को मिलेगा। डूडल पर क्लिक करते ही आपको उन पर लिखे विभिन्न लेख और विकिपिडिया पेज़ देखने को मिलेगा, जिसे ओपन करके आप उनके संघर्षों और उपलब्धियों के बारे में पढ़ सकते हैं।  
Advertisement

इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रैंक कामेनी का जन्म 21 मई 1925 को न्यूयॉर्क में हुआ था। उन्होंने रिचमंड हिल हाई स्कूल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, क्वींस कॉलेज, सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क जैसे संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की थी। 1957 में फ्रैंक कामेनी ने आर्मी मैप सर्विस ( Army Map Service) के साथ अमेरिका सरकार के खगोल शास्त्री के रूप में नौकरी प्राप्त की थी, लेकिन बाद में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। वजह थी उनका समलैंगिक होना। उस वक्त अमेरिका जैसे देश भी सामलैंगिकता को समाज पर कलंक समझा करते थे, लेकिन फ्रैंक कामेनी ने समाज के डर से अपनी पहचान छुपाना सही नहीं समझा। इस समाज की सोच के साथ अपनी लड़ाई का पहला कदम उठाते हुए फ्रैंक कामेनी ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। इसके बाद 1960 में उन्होंने व्हाइट हाउस के बाहर सामलैंगिक आधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन भी किए। यह अमेरिका में सामलैंगिक अधिकारों के लिए होने वाला पहला विरोध प्रदर्शन था। धीरे-धीरे करके उनके साथ कई और लोग जुड़ना शुरू हो गए, जिसके बाद अमेरिकी सरकार को आखिरकार फ्रैंक कामेनी के आगे आखिरकार झुकना ही पड़ा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.