NASA ने शेयर की अंतरिक्ष की अनदेखी तस्वीरें, 13 अरब साल में पहला कारनामा, Google ने Doodle से किया सेलिब्रेट

JWST का नाम NASA के दूसरे एडमिनिस्ट्रेटर James E Webb के नाम पर रखा गया है, जिनके नेतृत्व में अपोलो मिशन किया गया था, जिसमें चंद्रमा पर पहली बार इंसानों को उतारा गया था।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2022 10:15 IST
ख़ास बातें
  • आज का Google Doodle हमारे ब्रह्मांड को लेकर काफी खास है।
  • गूगल ने स्पेस एंजेसी NASA द्वारा जारी की गई फोटो शेयर की है।
  • यह अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल स्पेस मिशन है।

Photo Credit: Google/NASA

आज का Google Doodle हमारे ब्रह्मांड को लेकर काफी खास है। जी हां आज यानी कि बुधवार को गूगल ने स्पेस एंजेसी NASA द्वारा जारी की गई खास ग्राफिक्स वाली वेब स्पेस टेलीस्कोप की फोटो को शेयर किया है जो कि अब तक की सबसे स्पष्ट फोटो बताई जा रही हैं। Google Doodle में एक एनिमेटेड जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को फोटो लेते हुए दिखाया गया। गूगल ने इस फोटो को स्लाइड डूडल बनाकर दिखाया है।

इसे JWST या वेब के तौर पर भी जाना जाता है जो कि विज्ञान और मानवता के लिए इंजीनियरिंग के मामले में बहुत बड़े कारनामों में से एक है। व्हाइट हाउस में पहली फोटो को पेश करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि "यह 13 अरब से पहले के स्पेस के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं फिर से कहता हूं, 13 अरब साल पहले। हम ऐसा कुछ देख सकते हैं जो कि पहले कभी नहीं देखा गया है। "हम उन जगहों पर जा सकते हैं जहां कोई भी पहले कभी नहीं गया है।" NASA के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने बताया कि "इस प्रकार हम और पीछे जा रहे हैं, क्योंकि यह सिर्फ पहली फोटो है। करीब साढ़े 13 अरब साल पीछे जा रहे हैं। हम जानते हैं कि स्पेस 13.8 अरब साल पुराना है, आप लगभग शुरुआत में वापस जा रहे हैं।"
Advertisement

यह अब तक का सबसे पावरफुल और बड़ा इन्फ्रारेड टेलीस्कोप है जिसे अंतरिक्ष में रखा गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल स्पेस मिशन है। आज उड़ान भरने के 6 माह बाद NASA ने वेब की पहली ऑपेशनल फोटो को बेहद स्पष्टता के साथ पेश किया।

JWST का नाम NASA के दूसरे एडमिनिस्ट्रेटर James E Webb के नाम पर रखा गया है, जिनके नेतृत्व में अपोलो मिशन किया गया था, जिसमें चंद्रमा पर पहली बार इंसानों को उतारा गया था। टेलीस्कोप को 25 दिसंबर, 2021 को फ्रेंच गुयाना, Kourou में गुयाना स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। पृथ्वी से 1.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर अपने ऑर्बिट तक पहुंचने में एक महीने का समय लगा। यह प्रोग्राम नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेटर (NASA), यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ESA) और कैनेडियन स्पेस एजेंसी (CSA) के बीच सहयोग के जरिए पूरा हुआ।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, NASA, Universe

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.