Mother's Day 2023: 'मदर्स डे' पर Google ने बनाया मां के प्यार को दिखाता खास Doodle!

गूगल ने कई तरह के जीवों के चित्र बनाकर मां-बच्चे के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Google Doodle आज मदर्स डे मना रहा है।
  • गूगल ने कई तरह के जीवों के चित्र बनाकर इस रिश्ते को दिखाने की कोशिश की है
  • इनमें एनिमेशन का इस्तेमाल भी किया गया है।

गूगल ने कई तरह के जीवों के चित्र बनाकर मां-बच्चे के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की है।

Photo Credit: Google

Mother's Day 2023: Google Doodle आज मदर्स डे मना रहा है। कहते हैं दुनिया का कोई भी प्राणी हो, मां के प्यार की सबके लिए अलग अहमियत होती है, जिसकी जगह शायद कोई और रिश्ता नहीं ले सकता है। Google ने आज का Doodle मां के इसी प्यार को समर्पित किया है। गहराई से सोचकर देखें तो मां का रूप प्रकृति में हर जगह मौजूद नजर आता है। चाहे फिर वह मां धरती के रूप हो, प्रकृति के रूप में हो, या जन्मदात्री के रूप में हो। गूगल ने भी इन सभी पहलुओं को आज के डूडल में समेटा है। 

गूगल ने कई तरह के जीवों के चित्र बनाकर मां-बच्चे के रिश्ते को दिखाने की कोशिश की है। इनमें दिखाया गया है कि हर प्रजाति में मां मौजूद होती है, चाहे वह हाथी हो, सांप हो, या पक्षी आदि। एनिमल फैमिली के ये चित्र बेहद खूबसूरत और प्यारे तरीके से बनाए गए हैं। इनमें एनिमेशन का इस्तेमाल भी किया गया है। गूगल ने इन जानवरों के चेहरे पर भाव भी उकेरे हैं जो बहुत ही आसानी से पढ़े जा सकते हैं। 

हर साल गूगल मदर्स डे को मनाता है। मई के दूसरे रविवार को इसे मनाया जाता है। इस बार यह 14 मई को मनाया जा रहा है। ये एनिमल थ्रोबैक फोटो Doodler Celine You द्वारा तैयार किए गए हैं। एनिमेशन देने से पहले ये मूर्ति के रूप में चिकनी मिट्टी से बने बताए गए हैं। जिसकी फोटो भी गूगल ने ब्लॉग में शेयर की है। 

Photo Credit: Google

Photo Credit: Google


मदर्स डे (Mother's Day) को अमेरिका, कनाड़ा, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों में छुट्टी के रूप में भी मनाया जाता है। आज का यह दिन उन सभी माताओं को समर्पित किया जाता है जो अपने बच्चे की देखभाल और उसको लालन-पालन में कोई भी कसर बाकी नहीं रखती हैं। मां की छाप बच्चे के जीवन में ताउम्र बनी रहती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.