Google के चीफ Sundar Pichai को पिछले वर्ष मिला 1,850 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज

कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया है कि Pichai के कंपनसेशन में लगभग 21.9 करोड़ डॉलर (लगभग 1,800 करोड़ रुपये) के स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • कुल कंपनेशन में लगभग 21.9 करोड़ डॉलर के स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे
  • कंपनी ने 12,000 वर्कर्स को बाहर करने की घोषणा की थी
  • भारत में Google पर CCI के ऑर्डर का उल्लंघन करने का आरोप लगा था

यह कंपनी के एंप्लॉयीज की एवरेज सैलरी से 800 गुना से अधिक है

इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Sundar Pichai को पिछले वर्ष लगभग 22.6 करोड़ डॉलर (लगभग 1,850 करोड़ रुपये) का कुल सैलरी पैकेज मिला है। यह कंपनी के एंप्लॉयीज की एवरेज सैलरी से 800 गुना से अधिक है। 

कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया है कि Pichai के कंपनसेशन में लगभग 21.9 करोड़ डॉलर (लगभग 1,800 करोड़ रुपये) के स्टॉक अवॉर्ड्स शामिल थे। पिछले कुछ महीनों में Alphabet ने दुनिया भर में अपने कार्यालयों में छंटनी की है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में 12,000 वर्कर्स को बाहर करने की जानकारी दी थी। यह इसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 6 प्रतिशत है। कंपनी की ओर से छंटनी किए जाने से बहुत से वर्कर्स नाराज हैं। इस महीने की शुरुआत में Alphabet के लंदन के ऑफिस में सैंकड़ों वर्कर्स ने छंटनी को लेकर विवाद के बाद वॉकआउट किया था। मार्च में कंपनी के ज्यूरिख के ऑफिस से भी 200 से अधिक वर्कर्स की छंटनी के बाद वर्कर्स ने इसी तरह विरोध जताया था। 
Advertisement

 टेक सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने प्रॉफिट घटने के कारण अपने खर्च को कम करने के लिए पिछले कुछ महीनों में छंटनी जैसे कदम उठाए हैं। इनमें माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter और सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft शामिल हैं। महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। इसके बाद से इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। 

भारत में Google पर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया ( CCI) के ऑर्डर का उल्लंघन करने और वैकल्पिक बिलिंग सिस्टम को चुनने वाले ऐप डिवेलपर्स से 11-26 प्रतिशत तक कमीशन वसूलने का आरोप लगा है। अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (ADIF) ने CCI सहित अथॉरिटीज से इस मामले को देखने और यह सुनिश्चित करने का निवेदन किया था कि गूगल इस ऑर्डर का पूरी तरह पालन करे। देश में 60 करोड़ स्मार्टफोन्स में से लगभग 97 प्रतिशत एंड्रॉयड पर चलते हैं। CCI ने गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet पर एंड्रॉयड के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में लगभग 16.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। CCI ने कंपनी को देश में अपने एंड्रॉयड सिस्टम की मार्केटिंग के तरीके में बदलाव करने को भी कहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.