Accordion Google Doodle: गूगल आज डूडल के जरिए सेलिब्रेट कर रहा अकॉर्डियन की सालगिरह

आज का गूगल डूडल (Google Doodle) अकॉर्डियन की सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2024 09:54 IST
ख़ास बातें
  • गूगल डूडल (Google Doodle) अकॉर्डियन की सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहा है।
  • साल 1829 में आज ही के दिन यानी कि 23 मई को अकॉर्डियन का पेटेंट हुआ था।
  • अकॉर्डियन इंस्ट्रूमेंट का नाम जर्मन शब्द अकोर्ड से लिया गया है।

Google Doodle अकॉर्डियन की सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहा है।

Photo Credit: Google

आज का गूगल डूडल (Google Doodle) अकॉर्डियन की सालगिरह को सेलिब्रेट कर रहा है। साल 1829 में आज ही के दिन यानी कि 23 मई को इसका पेटेंट किया गया था। इस इंस्ट्रूमेंट का नाम जर्मन शब्द अकोर्ड से लिया गया है, जिसका अर्थ कॉर्ड है।

बहुमुखी प्रतिभा के साथ म्यूजिक की दुनिया पर एक गहरा प्रभाव डालने वाले अकॉर्डियन को एनिमेटेड डूडल में सम्मानित किया गया है। धौंकनी वाले इस फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट ने पॉप, जैज, लोक और शास्त्रीय जैसी कई संगीत शैलियों को प्रभावित किया।

धौंकनी के फैलने और सिकुड़ने पर यह इंस्ट्रूमेंट साउंड पैदा करता है। यह एक फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट है, जिसका मतलब है कि वायु प्रवाह साउंड पैदा करने के लिए अकॉर्डियन के अंदर रीड को वाइब्रेट करता है। 1800 के दशक की शुरुआत में धौंकनी के साथ कई प्रकार के फ्री-रीड इंस्ट्रूमेंट तैयार किए गए, जैसे कॉन्सर्टिना, बैंडोनियन और हारमोनियम आदि।

1800 के दशक के आखिर में पूरे यूरोप में लोक संगीतकारों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते जर्मनी में निर्माताओं ने अकॉर्डियन का प्रोडक्शन बढ़ा दिया था। शुरुआती दौर में अकॉर्डियन में सिर्फ एक तरफ बटन होते थे, प्रत्येक बटन पूरे कॉर्ड का साउंड पैदा करता था। खास बात यह है कि एक ही बटन दो अलग-अलग कॉर्ड पैदा कर सकता है, जिसमें एक बार जब धौंकनी (बेलोव्ज) फैल रही हो और दूसरी जब धौंकनी सिकुड़ रही हो।

यूरोपीय लोगों द्वारा दुनिया भर में प्रवास करने के साथ-साथ संगीत में अकॉर्डियन का इस्तेमाल बढ़ता गया। मॉड्रन वर्जन को बटन या पियानो-स्टाइल कीबोर्ड के साथ बजाया जा सकता है और कुछ में दोनों ऑप्शन भी होते हैं। कभी-कभी इनमें इलेक्ट्रॉनिक एलिमेंट भी शामिल होते हैं जिससे उन्हें एम्पलीफायर में प्लग किया जा सकता है या अलग साउंड बनाया जा सकता है।
Advertisement

आज इस इंस्ट्रूमेंट को लोक संगीत, लेटीनो पोल्का, टैंगो, काजुन म्यूजिक समेत काफी कुछ में सुना जा सकता है। ऑक्टोबरफेस्ट में अकॉर्डियन हमेशा मौजूद रहता है। हाथ में इस मेलोडी मेकर के साथ काफी कुछ किया जा सकता है। पारंपरिक साउंड 200 साल बाद भी दुनिया भर में जर्मन समारोहों और म्यूजिक को प्रभावित कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Accordion

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  3. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  5. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.