• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न

लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न

आज यानी कि 19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार का गूगल डूडल भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में 102 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई।

लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल, Google ने अलग अंदाज में मनाया लोकतंत्र के पर्व का जश्न

Photo Credit: Google

Google Doodle ने दिखाया वोट डालने का प्रतीक

ख़ास बातें
  • आज यानी कि 19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार का गूगल डूडल भारत के लिए बहुत खास है।
  • डूडल ने गूगल में दूसरे 'O' की जगह हाथ की पहली बाहर निकली हुई उंगली दिखाई।
  • उंगली पर वह स्याही लगी हुई है जो भारत में वोट डालने का प्रतीक है।
विज्ञापन
आज यानी कि 19 अप्रैल, 2024 शुक्रवार का गूगल डूडल भारत के लिए बहुत खास है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में 102 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई। लोकतंत्र के इस पर्व का जश्न मनाते हुए गूगल ने अलग अंदाज में डूडल पेश किया है। आज के डूडल में गूगल में दूसरे 'O' की जगह हाथ की पहली बाहर निकली हुई उंगली को रखा गया है। उंगली पर वह स्याही लगी हुई है जो भारत में वोट डालने का प्रतीक है। वोटर द्वारा वोट डालने के बाद उसका रिकॉर्ड रखने के लिए स्याही लगाई जाती है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील जैसे देश आते हैं। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में करीब 8.4 करोड़ पुरुषों और 8.23 ​​करोड़ महिलाओं समेत 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर आज 1.87 लाख पोलिंग बूथ पर अपना वोट डालेंगे। पहले फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा, जो इसे सबसे बड़ा फेज बनाता है। आज के Google Doodle पर क्लिक करने पर यूजर्स को भारत में चुनावों पर लेटेस्ट अपडेट से संबंधित सर्च रिजल्ट देखने को मिल रहा है।

देश में इस साल 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए शुरुआत 19 अप्रैल से हुई है और यह 1 जून तक 7 फेज में पूरी होगी। दूसरे फेज की वोटिंग 26 अप्रैल को, तीसरे फेज की 7 मई को, चौथे फेज की 13 मई को और पांचवें फेज की वोटिंग 20 मई को, छठे फेज की वोटिंग 25 मई और सातवें फेज के लिए वोटिंग 1 जून को होगी। वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में एनडीए लोकसभा में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है जिसकी सबसे बड़ी सदस्य बीजेपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों ने इस बार 'अबकी बार 400 पार' का नारा लगाया है। वहीं विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ मिलकर I.N.D.I.A. गुट का गठन किया है, जिनके बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Lok Sabha Elections, Voting, BJP, Congress
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  4. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  5. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  6. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  7. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  8. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  9. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  10. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »