Donald Trump के Truth Social ऐप को आखिरकार Google से मिला प्ले स्टोर का अप्रूवल

Apple के ऐप स्टोर पर यह ऐप फरवरी में लॉन्च हुई थी। इसे प्ले स्टोर पर कंटेंट मॉडरेशन पर्याप्त नहीं होने के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple के ऐप स्टोर पर यह ऐप फरवरी में लॉन्च हुई थी
  • गूगल ने इस ऐप के प्ले स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन करने की आशंका जताई थी
  • अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में एंड्रॉयड यूजर्स लगभग 40 प्रतिशत हैं

इस ऐप के जरिए ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी होगी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के सोशल मीडिया ऐप Truth Social को Google Play store में डिस्ट्रीब्यूशन के लिए गूगल को चलाने वाली Alphabet से स्वीकृति मिल गई है। इस ऐप को ऑपरेट करने वाले Trump Media & Technology Group (TMTG) की ओर से जल्द इसे प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, Apple के ऐप स्टोर पर यह ऐप फरवरी में लॉन्च हुई थी। इसे प्ले स्टोर पर कंटेंट मॉडरेशन पर्याप्त नहीं होने के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया था। गूगल ने इस ऐप के प्ले स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन करने की आशंका जताई थी। इस पॉलिसी के तहत शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी और हिंसा के लिए भड़काने जैसे कंटेंट पर प्रतिबंध है। गूगल और एपल के सपोर्ट के बिना अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Truth Social को डाउनलोड करने का कोई आसान तरीका नहीं है। TMTG के प्रवक्ता  Devin Nunes ने एक स्टेटमेंट में कहा, "गूगल के साथ जुड़कर हम उत्साहित हैं। हमें खुशी है कि आखिरकार गूगल ने सभी अमेरिकियों के लिए Truth Social को लाने में हमारी मदद की है।"

गूगल का प्ले स्टोर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अमेरिका में ऐप्स को डाउनलोड करने का बड़ा जरिया है। हालांकि, एड्रॉयड यूजर्स को अन्य स्टोर्स या वेबसाइट से भी ऐप्स मिल सकते हैं लेकिन इसके लिए अक्सर प्रोसेस मुश्किल होता है। गूगल के प्ले स्टोर पर Truth Social को ब्लॉक करने के बावजूद इन जरियों से यह उपलब्ध था। अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में एंड्रॉयड फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। अमेरिका में पिछले वर्ष की शुरुआत में कैपिटल हिल के दंगों के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter, फेसबुक और यूट्यूब पर ट्रंप को बैन कर दिया गया था। इस ऐप के जरिए ट्रंप की सोशल मीडिया पर वापसी होगी। 

हाल ही में भारत में सरकार ने Google को गैर लेंडिंग ऐप्स का इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम लागू करने के लिए कहा था। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ((MeitY) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने गूगल को इन ऐप्स पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। डिजिटल लेंडिंग सेगमेंट में धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बाद RBI ने हाल ही में लेंडर्स से डिजिटल लेंडिंग सर्विसेज के लिए कड़े नियम बनाने को कहा था। इसका उद्देश्य बॉरोअर्स को जालसाजी से सुरक्षित करना था। गूगल ने फाइनेंशियल सर्विसेज ऐप्स के लिए अपनी स्टोर डिवेलपर प्रोग्राम पॉलिसी में बदलाव किया है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.