Google की 2.5 अरब Gmail यूजर्स को चेतावनी, जल्द कर लें ये काम नहीं तो...

Google ने दुनिया भर में अपने 2.5 अरब Gmail यूजर्स के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • Google ने दुनिया भर में अपने Gmail यूजर्स के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है।
  • Gmail यूजर्स पर स्कैमर्स की कड़ी नजर है।
  • Gmail यूजर्स को अतिरिक्त सेफ्टी के लिए 2SV ऑन करना चाहिए।

Gmail दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला ईमेल है।

Photo Credit: Unsplash/Justin Morgan

अगर आप Gmail यूजर्स हैं तो सावधान हो जाइए। Google ने दुनिया भर में अपने 2.5 अरब Gmail यूजर्स के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है। हैकर्स तेजी से यूजर्स को टागरेट कर रहे हैं, जिसको लेकर यूजर्स को अपने पासवर्ड बदलने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) चालू करने के लिए कहा गया है। कई फ्रॉड और स्कैम के बाद यह चेतावनी जारी की गई है, जिनमें से कई हैकिंग ग्रुप शाइनीहंटर्स से जुड़े हैं। AT&T, Microsoft, Santander और Ticketmaster समेत कई हाई प्रोफाइल डेटा चोरी के पीछे इसका हाथ रहा है। आइए Google की चेतावनी और इससे प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अकाउंट हैक का खतरा


ये स्कैमर काफी स्मार्ट तरीके से तैयार किए गए ईमेल भेज कर रिसिवर को फर्जी लॉगिन पेज पर क्लिक करने या सिक्योरिटी कोड समेत निजी जानकारी चोरी करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि, इस कैंपेन में चुराया गया अधिकतर डाटा पब्लिक स्तर पर उपलब्ध रहा है। अब गूगल ने चेतावनी दी है कि ग्रुप ज्यादा टारगेट कर रहा है और इससे यूजर्स को काफी नुकसान हो सकता है। जून में एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने कहा कि "हमारा मानना ​​है कि शाइनीहंटर्स ब्रांड का इस्तेमाल करने वाले स्कैमर्स डेटा लीक साइट (DLS) लॉन्च करके यूजर्स का पैसा चोरी करने की रणनीति को बढ़ा रहे हैं।"

Advertisement

Google की चेतावनी सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें निशाना बनाया गया हो। ईमेल अकाउंट अक्सर बैंकिंग, शॉपिंग और सोशल मीडिया लॉगिन में सपोर्ट के तौर पर काम करते हैं। ऐसे में हैक किया गया Gmail बहुत बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए आपको हैक होने का इंतजार नहीं करना है और अपना पासवर्ड बदलना है और 2SV ऑन करके स्कैमर्स और फ्रॉड से दूर रहना है।

कुछ ही हफ्तो बाद 8 अगस्त को Google ने प्रभावित होने की संभावना वाले Gmail यूजर्स को ईमेल भेजकर उन्हें बिना देर किए अपने अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ाने की सलाह दी। इसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन यूजर्स को डिजिटल एंट्री पर एक अतिरिक्त सिक्योरिटी प्रदान करता है। अगर स्कैमर्स आपका पासवर्ड चोरी करने में कामयाब भी हो जाते हैं तो भी उन्हें लॉगिन करने के लिए एक सेकेंड्री कोड की जरूरत पड़ेगी जो कि आमतौर पर किसी अन्य भरोसेमंद डिवाइस पर भेजा जाता है।

इस छोटे से कदम से बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2SV) को चालू करके अपने ईमेल अकाउंट को सुरक्षित किया जा सकता है। यह स्कैमर्स को यूजर्स के अकाउंट में जबरन घुसने से रोक लगा सकता है, चाहे उनके पास पासवर्ड आ भी जाए। 2SV ऑन करने से यूजर्स के ईमेल अकाउंट को एक अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसे कुछ ही मिनटों में ऑन किया जा सकता है और स्कैमर्स को दूर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत लगाई जा सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gmail, Google Alert

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.