Gmail पर अब स्पैम ईमेल से मिलेगी राहत, ऐसे करता है यह काम, अप्रैल से होगा लागू

अगर आप भी Gmail पर प्राप्त होने वाले स्पैम मैसेज से परेशान हो गए हैं तो अब आपको राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Google स्पैम ईमेल भेजने पर वालों पर नकेल कस रहा है।
  • Gmail की स्पैम पॉलिसी बल्क सेंडर्स को ज्यादा ईमेल भेजने से रोकती है।
  • बल्क ईमेल भेजने वालों को अपने ईमेल ज्यादा रिजेक्ट होते हुए नजर आएंगे।

Photo Credit: Gmail

अगर आप भी Gmail पर प्राप्त होने वाले स्पैम मैसेज से परेशान हो गए हैं तो अब आपको राहत मिलने वाली है। Google स्पैम ईमेल भेजने पर वालों पर नकेल कस रहा है, जिससे यूजर्स को प्राप्त होने वाले स्पैम मेल को कम किया जा सकेगा। खासतौर पर बल्क ईमेल भेजने वालों को अपने ईमेल ज्यादा रिजेक्ट होते हुए नजर आएंगे, जब तक कि वे Google की नई पॉलिसी को फॉलो करना शुरू नहीं करते। यूजर्स को अपने मैसेज को ऑथेंटिक करने की जरूरत होती है और वह सिर्फ उन्हें ईमेल भेज पाएंगे जो उनसे मैसेज प्राप्त करना चाहते हैं।

बीते साल अक्टूबर में एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए बल्क सेंडर्स पर प्रतिबंध लागू करते हुए Google ने लिखा था कि “आपको किसी खास ईमेल सेंडर से गैर जरूरी मैसेज रिसिव होने से रोकने के लिए बहुत ज्यादा परेशानी नहीं उठानी चाहिए। यह सिर्फ एक क्लिक पर होना चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि बल्क सेंडर जीमेल रिसिवर को एक क्लिक में कमर्शियल ईमेल से मेंबरशिप खत्म करने की क्षमता दें और वे दो दिनों के अंदर मेंबरशिप कैंसिल करने के अनुरोधों को स्वीकार करें।"
Advertisement

जीमेल की अपडेटेड स्पैम पॉलिसी बल्क सेंडर्स को यूजर्स को ज्यादा ईमेल भेजने से रोकती है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, नए नियमों के तहत बड़ी संख्या में सेंडर्स को ईमेल भेजने से बचने के लिए अपने आउटगोइंग ईमेल को ऑथेंटिकेट करने की जरूरत होती है। गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि बल्क सेंडर्स को जून 2024 तक सभी कमर्शियल और प्रमोशनल ईमेल के लिए वन-क्लिक अनसब्सक्राइब बटन चालू करना होगा। अनसब्सक्राइब बटन मैसेज के मुख्य भाग में साफतौर पर नजर आना चाहिए और कमर्शियल सेंडर को इन रिक्वेस्ट को दो दिनों के अंदर संसाधित करना होगा।

Google का अब कहना है कि इस महीने से बल्क सेंडर जो कंपनी के सेंडर की जरूरतों को पूरा नहीं करते हैं उन्हें अस्थायी तौर पर एरर मिलेंगे। हालांकि, ये अस्थायी एरर नॉन-कंप्लाइंट ट्रैफिक के एक छोटे प्रतिशत तक सीमित होंगी और इनका उद्देश्य सेंडर को उस ट्रैफिक की पहचान करने में मदद करना है जो Google की जरूरतों को पूरा नहीं करता है। इस बीच Google ने नोट किया कि वह अप्रैल से "नॉन-कंप्लाइंस" ईमेल ट्रैफिक के एक प्रतिशत को अस्वीकार करना शुरू कर देगा और यह प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ेगा।
Advertisement

एक सपोर्ट पेज में बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए Google ने कहा कि "अप्रैल 2024 में हम नॉन-कंप्लाइंस ईमेल ट्रैफिक का एक प्रतिशत रिजेक्ट होना शुरू होगा और हम धीरे-धीरे रिजेक्शन रेट बढ़ जाएगी। जैसे कि अगर किसी सेंडर का 75 प्रतिशत ट्रैफिक हमारी जरूरतों को पूरा करता है हम बाकि 25 प्रतिशत ट्रैफिक के उस हिस्से को रिजेक्ट करना शुरू कर देंगे जो अनुपालन में नहीं है।"
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gmail

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.