Fujifilm ने भारत में लॉन्च किए 6 A3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर, जानें फीचर्स

फुजीफिल्म प्रिंटर्स में सिंगल-पास ड्युप्लेक्स डॉक्युमेंट फीडर, सर्चेबल ओसीआर और एनएफसी प्रिंटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Fujifilm ने भारत में ए3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स Apeos सीरीज पेश की है।
  • Apeos प्रिंटर्स में डीपीआई हाई रेजोल्यूशन प्रिंटिंग मिलती है।
  • Apeos प्रिंटर्स में सेफ्टी फीचर्स से डाटा की सुरक्षा भी होती है।

Fujifilm प्रिंटर्स 80 ppm तक प्रिंट कर सकते हैं।

Photo Credit: Fujifilm

Fujifilm ने भारत में A3 मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स Apeos सीरीज पेश की है। इन प्रिंटर्स को फुजीफिल्म बिजनेस इनोवेशन कॉरपोरेशन ने बनाया है। फुजीफिल्म इंडिया ए3 कलर मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स और Apeos C3060 / C2560 / C2060 और ए3 मोनोक्रोम मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स Apeos 3560 / 3060 /2560 की बिक्री करेगी। फुजीफिल्म प्रिंटर्स की बिक्री 27 सितंबर, 2023 से शुरू होगी। हम आपको Apeos प्रिंटर्स के बारे में यहां जानकारी दे रहे हैं।


Apeos C3060 / C2560 / C2060 और Apeos 3560 / 3060 / 2560 की फीचर्स


Apeos C3060 / C2560 / C2060 / 3060 / 2560 के लिए डीपीआई हाई रेजोल्यूशन प्रिंटिंग मिलती है। इन प्रिंटर्स से तिरछी रेखाओं और कैरेक्टर आउटलाइन को बेहतर तरीके से प्रिंट करने के लिए फोटो को बड़ा किया जा सकता है। वहीं Apeos C3060 / C2560 / C2060 में फाइन कलर रजिस्ट्रेशन के साथ सटीक प्रिंट इमेजेस के लिए ऑटो करेक्शन टेक्नोलॉजी भी है। स्कैनिंग के आधुनिक तरीकों से डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया में मदद मिलती है। इसके लिए सर्चेबल ओसार, स्कैन पेजों को ऑटोमैटिक तरीके से सही स्थिति में अरेंज करना, तिरछे पेजों को सही करना या खाली पेजों को हटाने जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

सेफ्टी फीचर्स से डाटा की सुरक्षा भी होती है, जिससे हैकिंग, स्निफिंग या टैंपरिंग से बचाव होता है। इसके लिए स्टोर या ट्रांसफर किए गए डाटा के लिए दमदार एन्क्रिप्शन भी शामिल है, जिससे बिना परमिशन के डाटा का एक्सेस नहीं होता है और जानकारी गलत तरीके से बाहर नहीं जाती है। फुजीफिल्म प्रिंटर्स में सिंगल-पास ड्युप्लेक्स डॉक्युमेंट फीडर, सर्चेबल ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन) और एनएफसी (शॉर्ट रेंज वायरलेस तकनीक के रूप में नियर फील्ड कम्युनिकेशन) प्रिंटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन्हें एंटरप्राइजेस, कॉरपोरेट, एसएमई से लेकर सरकारी क्षेत्र के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया है।    

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.