Flipkart पर 11 रुपये में iPhone 13 खरीदने वाला ऑफर...

क्‍या Flipkart का एक ऑफर उसी पर भारी पड़ गया। 11 रुपये में iPhone 13 बेचने वाली एक प्रमोशनल डील ने फ्लिपकार्ट यूजर्स को निराश कर दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 16:11 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन पर आए ऑफर से यूजर नाराज
  • 11 रुपये में आईफोन 13 को ऑफर किया गया था
  • ज्‍यादातर यूजर नहीं कर पाए खरीद

फ्लिपकार्ट ने ‘फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट’ के तहत 11 रुपये में आईफोन 13 की पेशकश की थी।

Photo Credit: X Post

क्‍या Flipkart का एक ऑफर उसी पर भारी पड़ गया। 11 रुपये में iPhone 13 बेचने वाली एक प्रमोशनल डील ने फ्लिपकार्ट यूजर्स को निराश कर दिया। लोगों ने दावा किया कि डील शुरू होने से पहले ही खत्‍म हो गई, क्‍योंकि प्रोडक्‍ट सोल्‍ड आउट हो गया था। कई लोग जिनके ऑर्डर हो गए थे, उनका ऑर्डर कैंसल कर दिया गया। हालांकि फ्लिपकार्ट का कहना है कि सिर्फ 3 ग्राहकों के लिए ही ऑफर था, लेकिन शायद ही इसकी जानकारी अन्‍य यूजर्स को रही होगी। 

इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा हुआ है। लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट ने ‘फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट' (Fastest Fingers First) ऑफर के तहत 11 रुपये में आईफोन 13 की पेशकश की थी। फोन की सेल भी रात 11 बजे की गई। 
Advertisement

डील का पता चलते ही लोग आईफोन 13 खरीदने के लिए उमड़ गए। ज्‍यादातर को लग रहा था कि उन्‍हें 11 रुपये में आईफोन मिल जाएगा। लेकिन जैसे ही घड़ी की सुई में 11 बजे 11 रुपये में आईफोन 13 का ऑफर सोल्‍ड आउट हो गया। कुछ लोगों ने दावा किया कि डिवाइस तो सोल्‍ड आउट हो गई थी। 

अन्‍य यूजर्स ने दावा किया कि उन्‍होंने 11 रुपये में ऑर्डर प्‍लेस कर दिया था। बाद में कंपनी ने उनका ऑर्डर कैंसल कर दिया। कुछ लोगों ने टेक्निकल ग्लिच की भी शिकायत की। कई यूजर्स ने इसे फ्लिपकार्ट की मार्केटिंग स्‍ट्रैटिजी बताया। कुछ ने स्‍कैम और फ्रॉड कहा। 
Advertisement
 

एक यूजर ने लिखा कि क्या फ्लिपकार्ट में धोखाधड़ी हो रही है। लोगों ने मामले की जांच की मांग की है। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि 11 रुपये में आईफोन पाने का सपना देखकर आप बेवकूफ बन रहे हो। यूजर ने दावा किया कि सोल्‍ड आउट का मैसेज हर किसी को दिखाई दिया होगा। 
Advertisement

एक यूजर ने Flipkart को टैग करते हुए लिखा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि Flipkart ऐसे स्‍कैम कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि 11 रुपये में आईफोन लेने के लिए वह शाम 7 बजे से रेडी थे। 11 बजते ही प्राइस 49990 रुपये दिखाई देने लगे। 
Advertisement

Flipkart ने एक एक्‍स यूजर को रिप्‍लाई किया कि हम ऑफर्स को लेकर आपकी टेंशन समझते हैं। कंपनी ने दावा किया कि उसने तीन यूजर को 11 रुपये में आईफोन 13 दिया है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.