Flipkart ने खत्म किया Work From Home, अब हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आना होगा!

Flipkart ने सबसे पहले वाइस प्रेसिडेंट लेवल के सीनियर एम्प्लॉइज को ऑफिस बुलाना शुरू किया था। लेकिन अब यह अनिवार्यता सभी के लिए लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2025 18:14 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने पहले वाइस प्रेसिडेंट लेवल एम्प्लॉइज को ऑफिस बुलाना शुरू किया
  • अब यह अनिवार्यता सभी के लिए लागू कर दी गई है
  • कुछ खास रोल्स के लिए अभी भी अपवाद रखे गए हैं

Photo Credit: Reuters

2020 में कोरोना महामारी के समय शुरू की गई Flipkart की वर्क फ्रॉम होम (WFH) पॉलिसी अब पूरी तरह खत्म कर दी गई है। Walmart के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी ने कथित तौर पर अब सभी कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस से काम करने का निर्देश दिया है। यह बदलाव धीरे-धीरे लागू किया जाएगा और सभी डिपार्टमेंट्स और लेवल्स पर लागू होगा।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart ने सबसे पहले वाइस प्रेसिडेंट लेवल के सीनियर एम्प्लॉइज को ऑफिस बुलाना शुरू किया था। लेकिन अब यह अनिवार्यता सभी के लिए लागू कर दी गई है। हालांकि, कुछ खास रोल्स के लिए अभी भी अपवाद रखे गए हैं और कुछ चुनिंदा वर्क फ्रॉम होम डेज की अनुमति भी दी गई है, जिन्हें कर्मचारी अपनी सुविधा के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे।

Flipkart के एक कर्मचारी ने पब्लिकेशन को बताया, “अब हर कर्मचारी, चाहे वो किसी भी टीम या रोल में हो, उसे हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करना होगा।” कंपनी इस पॉलिसी को धीरे-धीरे फेज में लागू कर रही है और आने वाले कुछ महीनों में सभी कर्मचारियों को फुल टाइम ऑफिस वर्क में शिफ्ट कर दिया जाएगा।"

Flipkart ने इस बदलाव की पुष्टि भी की और बताया कि कंपनी के फील्ड रोल्स में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कफोर्स पहले से ही अपने लोकेशन से काम कर रहे हैं।
Advertisement

बयान में कहा गया कि "हम पिछले एक साल से हेडक्वार्टर में धीरे-धीरे ऑफिस वापसी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इससे टीमों के बीच बातचीत, तालमेल और सहयोग बेहतर हुआ है। हमारा लक्ष्य नए और मौजूदा कर्मचारियों के बीच कम्युनिटी की भावना को और मजबूत करना है और सभी को एक साझा उद्देश्य की ओर फोकस करना है।"
Advertisement

Flipkart का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर तेजी से बदल रहा है और क्विक कॉमर्स जैसे नए सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart WFH, Flipkart Policy
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.