फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: इन ऑफर पर रहेगी नज़र

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: इन ऑफर पर रहेगी नज़र
ख़ास बातें
  • सिटीबैंक कार्डधारकों को 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा
  • शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम एक्सचेंज ऑफर में मिलेंगे
  • यह सेल 28 अक्टूबर तक चलेगी
विज्ञापन
बिग बिलियन डे सेल के बाद, फ्लिपकार्ट पर अब मंगलवार से बिग दिवाली सेल शुरू होने वाली है। यह सेल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। दिग्गज ई-कॉमर्स साइट ने त्यौहारी सीज़न की इस सेल में छूट पर उपलब्ध होने वाले प्रोडक्ट की जानकारी दी है। इस सेल के तहत ही, फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ऑऩ नेक्स्ट स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए पेश किया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के लिए भी हर रोज दोपहर में फ्लैश सेल आयोजित करेगी।

रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के लिए सेल के तीनों दिन दोपहर 12 बजे सेल होगी जिसमें दोनों स्मार्टफोन का सीमित स्टॉक उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट इन स्मार्टफोन के साथ दूसरे स्मार्टफोन पर भी एक्सचेंज ऑफर दे रही है। याद दिला दें कि रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन क्रमशः 6,999 रुपये और 8,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट एक्सक्लूसिव तौर पर पहली बार फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चार दिन तक चलने वाली इस सेल में इस फोन के लिए लॉन्च ऑफर का ऐलान भी करेगी। हालांकि, अभी तक इन ऑफर के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन आज रात से शुरू होने वाली बिग दिवाली सेल में इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

फ्लिपकार्ट सभी सिटीबैंक कार्डधारकों को बिग दिवाली सेल में 15 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। इसके अलावा सभी रजिस्टर्ड यूज़र के लिए एक क्विज़ भी आयोजित कर रही है जिसके तहत 1,000 रुपये तक का गिफ्ट कार्ड खरीदा जा सकता है। यह क्विज़ सिर्फ आज रात तक चलेगा और सेल शुरू होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट ने टीवी, होम और किचेन अप्लायंसेज, कपड़ों और दूसरी कैटेगरी के लिए भी डिस्काउंट की जानकारी दे दी है। पिछली सेल की तरह ही इस बार भी मोबाइल, टैबलेट व लैपटॉप पर ऑफर की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »