सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की बिक्री शुरू

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की बिक्री शुरू
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 18,490 रुपये है
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर  ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसके साथ ही सिटीबैंक डेबिट या क्रेडिट कार्डधारक इस फोन को खरीदने पर 15 प्रतिशित का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।

याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में कोई फ़र्क नहीं नज़र आता है। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।  

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »