• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के पहले दिन मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट की त्योहारी सेल का आगाज हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बिलियन डेज़ सेल की। यह सेल 2-6 अक्टूबर तक चलेगी। वैसे, कंपनी ने सेल के पहले दिन को फैशन, होम अप्लियांसेज, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के लिए रखा है। कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि मोबाइल प्रोडक्ट पर छूट 3 अक्टूबर को मिलेगी। लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट 4 अक्टूबर को सस्ते में उपलब्ध होंगे। अगर आप पहले दिन कुछ खरीदने से चूक गए तो निराश होने की ज़रूरत नहीं। सेल के आखिरी दो दिन सभी आइटम को सस्ते दरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने एसबीआई के साथ समझौता किया है। सेल के दौरान अगर आप अपने बिल का भुगतान एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। आप एक कार्ड से अधिकतम 5,250 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर पाएंगे। सेल के पहले दिन अधिकतम 1,750 रुपये की छूट, दूसरे दिन 1,750 रुपये की छूट और आखिरी तीन दिन में एक बार 1,750 रुपये की छूट मिलेगी। छूट बिल का भुगतान करने से ठीक पहले मिलेगी।

आइए एक नज़र सेल के पहले दिन मिल रहे ऑफर पर डालते हैं

ऐप्पल आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस
apple iphone 7
फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होगी। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के ग्राहकों को एक्सप्रेस डिलिवरी का फायदा भी मिलेगा। सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके आप 10,000 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। कैशबैक ऑफर सिर्फ बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान उपलब्ध होगा। और यह 8 जनवरी 2017 तक मिलेगा। वहीं, फोन के साथ 24,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, इसके बारे में कंपनी ने विस्तार से कुछ भी नहीं बताया है।

गूगल क्रोमकास्ट 2
सेल के पहले दिन गूगल क्रोमकास्ट 2 को 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इसकी कीमत 3,399 रुपये रहती है। बता दें कि गूगल क्रोमकास्ट एक मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस है जिसकी मदद से आप अपने टेलीविज़न सेट पर स्मार्टफोन और लैपटॉप से कंटेंट चला सकते हैं, सीधे शब्दों में कहें तो स्मार्ट बना सकते हैं।

ऐप्पल वॉच
apple watch
अगर आप ऐप्पल वॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह बिल्कुल ही सही वक्त है। ऐप्पल वॉच स्पोर्ट 42 एमएम की कीमत 29,990 रुपये है, जबकि यह 19,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, ऐप्पल वॉच स्पोर्ट 38 एमएम को 15,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने के वक्त यह आउट ऑफ स्टॉक था।

इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़
वियरेबल स्मार्टडिवाइस में अभी छूट इंटेक्स फिटरिस्ट प्लज़ पर उपलब्ध है।  2,249 रुपये वाले इस स्मार्टबैंड को 1,599 रुपये में बेचा जा रहा है। ब्लूटूथ से लैस यह स्मार्टबैंड वाटरप्रूफ तो है ही, साथ में इसमें आपको एक ओलेड डिस्प्ले भी मिलेगा।

माइक्रोमैक्स 40 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
सेल के पहले दिन माइक्रोमैक्स के 40 इंच एलईडी स्मार्ट टीवी को 25990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को कुल 35 फीसदी की छूट दी जा रही है।

एलजी 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी
 
lg smart tv
स्मार्ट टेलीविज़न खरीदने का यह बेहतरीन वक्त है। एलजी अपने 43 इंच फुल एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी को सेल के दौरान 34,990 रुपये में बेच रही है, जबकि इसकी कीमत 50,990 रुपये है। आम तौर पर यह स्मार्ट टीवी सस्ते में मिल जाता है, लेकिन आप इंस्टेंट कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर का मौका नहीं चूकना चाहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Sale, Flipkart Sale Offers, Flipkart Sale Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »