शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन 17 अगस्त से मिलेगा

शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन 17 अगस्त से मिलेगा
ख़ास बातें
  • रेडमी 3एस में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • इस वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये है
  • रेडमी 3एस की पहली सेल 17 अगस्त को होगी
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी 3एस लॉन्च किए थे। मंगलवार को रेडमी 3एस प्राइम की पहली सेल हुई थी। इस स्मार्टफोन की जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए अब कंपनी ने रेडमी 3एस स्मार्टफोन को भी भारत में बेचने का फैसला किया है।

शाओमी रेडमी 3एस में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि 3एस प्राइम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम में एक और मुख्य अंतर फिंगरप्रिंट सेंसर का है। रेडमी 3एस फिंगरप्रिंट स्कैनर हार्डवेयर फ़ीचर से साथ नहीं आएगा। रेडमी 3एस वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेगा जबकि 3एस प्राइम 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

बता दें कि शाओमी की अगली सेल 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे मीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट पर होगी। इस सेल में रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम दोनों फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी रेडमी 3एस में नए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। चीन की इस कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी 3एस हैंडसेट स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट से लैस पहला स्मार्टफोन है। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। यह डुअल सिम हैंडेसट (माइक्रो + नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

शाओमी रेडमी 3एस में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.09 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 7.5 पर चलेगा। स्मार्टफोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और इससे भी 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो हैंडसेट 4जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी से लैस है। रेडमी 3 की तरह इस हैंडसेट में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 144 ग्राम। शाओमी रेडमी 3एस हैंडसेट ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi redmi 3s launch, redmi 3 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »