• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: ऐप्पल आईफोन 6 और लेनोवो के5 प्लस समेत कई प्रोडक्ट पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: ऐप्पल आईफोन 6 और लेनोवो के5 प्लस समेत कई प्रोडक्ट पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल: ऐप्पल आईफोन 6 और लेनोवो के5 प्लस समेत कई प्रोडक्ट पर भारी छूट
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 25 से 28 अक्टूबर तक चलेगी
  • सिटीबैंक कार्डधारकों को बिग दिवाली सेल में 15 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर पहली बार फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर मंगलवार से बिग दिवाली सेल शुरू हो गई है। यह सेल 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगी। दिग्गज ई-कॉमर्स साइट ने त्यौहारी सीज़न की इस सेल में छूट पर उपलब्ध होने वाले प्रोडक्ट की जानकारी दे दी है। इस सेल के तहत ही, फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ऑऩ नेक्स्ट स्मार्टफोन भी बिक्री के लिए पेश किया है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के लिए भी हर रोज दोपहर में फ्लैश सेल आयोजित करेगी।

फ्लिपकार्ट सभी सिटीबैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर बिग दिवाली सेल में 15 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। इसके लिए ग्राहकों को कम से कम 3,000 रुपये का ट्रांजेक्शन करना होगा। एक कार्ड के लिए अधिकतम 3,000 रुपये का कैशबैक ही मिलेगा।

रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के लिए सेल में हर रोज दिन दोपहर 12 बजे सेल होगी जिसमें दोनों स्मार्टफोन का सीमित स्टॉक उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट इन स्मार्टफोन के साथ दूसरे स्मार्टफोन पर भी एक्सचेंज ऑफर दे रही है। याद दिला दें कि रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन क्रमशः 6,999 रुपये और 8,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट एक्सक्लूसिव तौर पर पहली बार फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चार दिन तक चलने वाली इस सेल में इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 15,000 रुपये तक की छूट भी प्राप्त की जा सकती है।

वहीं 3 जीबी रैम वाला लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन 7,999 रुपये (एमआरपी- 8,499 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ भी एक्सचेंज ऑफर के तहत 7,000 रुपये तक की छूट का फायदा लिया जा सकता है।

ऐप्पल आईफोन 6 (16 जीबी) वेरिएंट 29,990 रुपये (एमआरपी- 36,990) में खरीदने के लिए उपलबध है। आईफोन पर भी फ्लिपकार्ट 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है।

इसके अलावा सोनी की स्मार्ट टेलीविज़न सीरीज़ भी नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदी जा सकती है। वीयू का 40 इंच अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी 30,990 (एमआरपी- 40,000 रुपये) में खरीदी जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के चलते इस टीवी पर 10,000 रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है।

13,000 एमएएच का आईप्रो पावर बैंक 699 रुपये (एमआरपी- 3,199 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इंटेल कोर आई3 लैपटॉप 21,990 रुपये के शुरुआती रेंज में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इन लैपटॉप पर एक्सचेंज ऑफर में 5,000 रुपये तक का फायदा लिया जा सकता है। इसके अलावा टीवी और होम अप्लायंसेज खरीदने पर हर रोज एक लाख रुपये का गिफ्ट कार्ड जीतने का मौका भी है।

कैनन ईओएस 700डी डुअल लेंस डीएसएलआर कैमरा 33,449 रुपये (एमआरपी- 44,995 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »