YouTube पर 10 अरब बार देखा जाने वाला पहला गाना बना यह, आपने भी जरूर सुना होगा

यह गाना 2016 में रिलीज किया गया था। नवंबर 2021 में इस गाने को 7.04 अरब बार देखा जा चुका था।

YouTube पर 10 अरब बार देखा जाने वाला पहला गाना बना यह, आपने भी जरूर सुना होगा

Photo Credit: Youtube/Pinkfong

साउथ कोरियाई एजुकेशनल एंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong द्वारा बनाए गए ‘बेबी शार्क’ सॉन्‍ग में कोरियाई-अमेरिकी सिंगर होप सेगोइन की आवाज है।

ख़ास बातें
  • साउथ कोरियाई एजुकेशनल एंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong ने यह गाना बनाया है
  • दूसरे नंबर पर लुइस फोंसी का ‘डेस्पासिटो’ है, इसके 7.7 अरब व्‍यूज हैं
  • इस सॉन्‍ग ने कई सेलिब्रिटी को भी आकर्षित किया है
विज्ञापन
वैसे तो यह बच्‍चों का सॉन्‍ग है, लेकिन कई बार बड़ों को भी ‘बेबी शार्क डू डू डूडू डूडू' (Baby Shark Doo Doo Doodoo Doodoo) गुनगुनाते हुए देखा जाता है। इस मजेदार और आकर्षक सॉन्‍ग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। 13 जनवरी को YouTube के इतिहास में यह सॉन्‍ग 10 अरब बार देखा जाने वाला पहला वीडियो बन गया। इसके साथ ही ‘बेबी शार्क' और YouTube पर दूसरे सबसे अधिक देखे जाने वाले लुइस फोंसी के वीडियो  ‘डेस्पासिटो' के बीच का अंतर और बड़ा हो गया है। डेस्पासिटो के 7.7 अरब व्‍यू हैं। 

साउथ कोरियाई एजुकेशनल एंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong द्वारा बनाए गए ‘बेबी शार्क' सॉन्‍ग में कोरियाई-अमेरिकी सिंगर होप सेगोइन की आवाज है। यह गाना 2016 में रिलीज किया गया था। नवंबर 2021 में इस गाने को 7.04 अरब बार देखा जा चुका था। यह उस समय ही YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया था। 
अब इस सॉन्‍ग के 10 अरब व्‍यूज होने के बाद Pinkfong ने दुनिया भर के बच्चों से ‘बेबी शार्क डांस मोमेंट्स' को शेयर करने के लिए कहा है। इस सॉन्‍ग की पॉपुलैरिटी वक्‍त के साथ तेज हुई है। 12 जनवरी 2019 को यह सॉन्‍ग  Billboard Hot 100 में 32वें स्थान पर पहुंच गया था, जब अब तक इस सॉन्‍ग की टॉप पोजिशन है। 

‘बेबी शार्क' ने निकेलोडियन (Nickelodeon) प्री-स्कूल सीरीज में भी जगह बनाई है। वह ‘बेबी शार्क' पर बेस्‍ड एक फीचर फिल्म भी बना रहा है। 

इस सॉन्‍ग ने कई सेलिब्रिटी को भी आकर्षित किया है। सोफी टर्नर और जोश ग्रोबन के सपोर्ट के साथ जेम्स कॉर्डन ने 2018 में इस गाने पर परफॉर्म किया था। अगले ही साल बेबे रेक्सा, जॉन लीजेंड और उनकी बेटी लूना, सेलीन डायोन और अन्य ने इस पर प्रस्‍तुति दी। एक अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल क्लब ने भी इस गाने को अपनी रैलींग क्राई में शामिल किया था। दिसंबर 2021 में बेबी शार्क पर बेस्‍ड एक NFT भी लॉन्च किया गया था। 

गौरतलब है कि यूट्यूब पर वीडियो देखने का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। म्‍यूजिक वी‍डियोज को इस प्‍लेटफॉर्म पर काफी पसंद किए जाते हैं। बच्‍चों से जुड़े वीडियो और कहानियों का भी यूट्यूब पर जबरदस्‍त क्रेज है। बच्‍चों से जुड़े कई वीडियोज को पैरंट्स भी काफी पसंद करते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »