इस वर्ष पेश हो सकता है पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर

केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 23:06 IST
ख़ास बातें
  • सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल जैसी इंडस्ट्रीज में होता है
  • सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं
  • इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाया जा सकेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है

पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। भारत ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार ने इंसेंटिव्स देने की घोषणा की थी। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर, Ashwini Vaishnaw ने बुधवार को बताया कि पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर इस वर्ष पेश किया जा सकता है। 

देश में पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये का था। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में किया जाता है। वैष्णव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान NDTV को बताया, "हम इस वर्ष पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप ला सकते हैं।" उन्होंने कहा कि लगभग तीन वर्ष पहले सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत के बाद से इस मोर्चे पर काफी प्रगति हुई है। देश के AI मिशन की अध्यक्षता करने वाले वैष्णव ने बताया कि सरकार AI मिशन के अगले फेज पर कार्य कर रही है। इसमें स्वदेशी AI मॉडल और देश में AI चिप का डिजाइन तैयार करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए सही रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू करना है। इसमें इनोवेशन और रेगुलेशन के बीच संतुलन बनाया जाएगा। 
Advertisement

सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाया जा सकेगा। देश के कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की हैं। हाल ही में Tata group ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर Analog Devices के साथ टाई-अप किया था।। टाटा ग्रुप की सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनी Tata Electronics ने गुजरात के धोलेरा में लैबोरेटरी बनाने के लिए 11 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। अडानी ग्रुप ने भी इजरायल की Tower Semiconductor ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए टाई-अप किया है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बड़ा बदलाव हो सकता है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिलने की संभावना है। AMD और Nvidia जैसी बड़ी कंपनियों ने भी देश में रिसर्च और डिजाइन सेंटर्स बनाए हैं। देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक लगभग 63 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.