इलेक्ट्रिक वीकल की बैटरी में आग लगने से 38 लोग घायल, बिल्डिंगों से कूदते दिखे लोग, देखें फोटो

आग ने अपार्टमेंट के एक हिस्‍से को अपनी चपेट में ले लिया। स्‍थानीय अधिकारियों ने बताया कि करीब 38 लोग इस घटना में घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 14:33 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के मैनहट्टन का है मामला
  • एक हाई-राइज बिल्डिंग में लग गई आग
  • लीथियम-आयन बैटरी से शुरू हुई आग

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लीथियम-आयन बैटरी अपार्टमेंट में किस लिए ले जाई गई थी। कहा जा रहा है कि वह एक माइक्रो मोबिलिटी डिवाइस से जुड़ी बैटरी थी, यानी उसका संबंध इलेक्ट्रिक वीकल से था। न्‍

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स और उनमें इस्‍तेमाल होने वाले उपकरणों में आग लगने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। हालांकि सिर्फ भारत में ही ऐसे मामले सामने नहीं आ रहे। अमेरिका में बीते कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। पिछले साल सितंबर में क्वींस में एक ई-स्कूटर से जुड़ी आग में 9 साल के लड़के की मौत हो गई थी। एक अन्‍य घटना में वहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में आग लग गई, जिसमें 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। इस साल अगस्त में न्‍यू यॉर्क सिटी के हार्लेम में एक महिला और 5 साल की बच्ची की मौत स्कूटर की बैटरी में लगी आग की वजह से हो गई। अब जो घटना सामने आई है, वह और भी बड़ी है। अमेर‍िका के मैनहट्टन (Manhattan) में एक हाई-राइज अपार्टमेंट बिल्डिंग में फॉल्‍टी बैटरी के कारण लगी आग की वजह से तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईस्ट रिवर के पास “ईस्ट 52 स्ट्रीट” पर शनिवार सुबह एक 37 मंजिला इमारत में आग लग गई। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्‍ट किए जा रहे हैं। वीडियोज में लोगों को उनके अपार्टमेंट के बाहर लटका हुआ देखा जाा सकता है। बताया जाता है कि यह आग एक लीथियम-आयन बैटरी से शुरू हुई थी।

<आग ने अपार्टमेंट के एक हिस्‍से को अपनी चपेट में ले लिया। स्‍थानीय अधिकारियों ने बताया कि करीब 38 लोग इस घटना में घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है।   

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लीथियम-आयन बैटरी अपार्टमेंट में किस लिए ले जाई गई थी। कहा जा रहा है कि वह एक माइक्रो मोबिलिटी डिवाइस से जुड़ी बैटरी थी, यानी उसका संबंध इलेक्ट्रिक वीकल से था। न्‍यू यॉर्क का फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच कर रहा है, लेकिन इस घटना का दायरा काफी बड़ा है। एक बैटरी की वजह से 37 मंजिला बिल्डिंग का आग की चपेट में आना और 38 लोगों का घायल हो जाना चिंता की बात है।  br />
Advertisement

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के साथ सबसे बड़ी समस्‍या इनकी बैटरी में ही देखने को मिल रही है। भारत में भी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ज्‍यादातर मामलों में आग बैटरी वाले हिस्‍से से ही शुरू हुई थी। भारत में मामले में यहां के गर्म तापमान को इसकी वजह बताया जा रहा था, लेकिन अमेरिका में हुए वाकये बताते हैं कि‍ मैन्‍युफैक्‍चर कंपनियों को सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.