WhatsApp मैसेज तक एक्सेस के चलते 90 करोड़ रुपये की क्रिप्टो हुई जब्त, वित्त मंत्री का दावा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में लोकसभा सांसदों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य के नियमों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों के साथ आर्थिक सुधारों पर चर्चा की
  • सीतारमण ने इनकम टैक्स बिल 2025 में एक प्रावधान का समर्थन किया।
  • फाइनेंशियल क्राइम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp अपने फीचर लगातार अपडेट करता है।

Photo Credit: unsplash/Dima Solomin

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में लोकसभा सांसदों के साथ भारत के आर्थिक सुधारों और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा की। इस हफ्ते उन्होंने इनकम टैक्स बिल 2025 में एक प्रावधान का समर्थन किया, जो टैक ऑथोरिजिट को टैक्स चोरी करने वालों और फाइनेंशियल क्रिमिनल पर नजर रखने के लिए वॉट्सऐप मैसेज और ईमेल तक एक्सेस प्रदान करता है। उन्होंने हाल ही के एक मामले का हवाला दिया जिसमें WhatsApp मैसेज को डिक्रिप्ट करने से एक सिंडिकेट से क्रिप्टो एसेट में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्त हुए।

सीतारमण ने चेतावनी दी कि मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे फाइनेंशियल क्राइम के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों का गलत उपयोग किया जा रहा है। संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिजनेस और व्यक्ति साफ मैनुअल बहीखाता बनाए रख सकते हैं, लेकिन फाइनेंशियल क्राइम करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

नए इनकम टैक्स बिल में प्रावधान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि "1961 के इनकम टैक्स एक्ट में बहीखाता (अकाउंट की फिजिकल बुक) और मैनुअल रिकॉर्ड की बात कही गई है, लेकिन डिजिटल रिकॉर्ड की बात नहीं की गई है। इससे विवाद पैदा होता है, क्योंकि व्यक्ति सवाल कर सकते हैं कि बहीखाता दिखाने के बावजूद उनके डिजिटल रिकॉर्ड की जरूरत क्यों है। नए विधेयक में इस अंतर को दूर करना है।" 

वित्त मंत्री ने बताया कि एन्क्रिप्टेड मैसेज और मोबाइल फोन की स्कैनिंग के जरिए 250 करोड़ रुपये की अघोषित फंड का पता चला।
Advertisement

उन्होंने कहा कि "WhatsApp कम्युनिकेशन से पता चला है कि 200 करोड़ रुपये के नकली बिलों में शामिल सिंडिकेट और ऐसे उदाहरण हैं जहां नकली दस्तावेजों का उपयोग करके जमीन की बिक्री पर कैपिटल गेन में हेरफेर किया गया, जिससे 150 करोड़ रुपये घटकर 2 करोड़ रुपये हो गए। वॉट्सऐप पर प्रोफेशनल ग्रुप को भी फंसाया गया है। Google Maps हिस्ट्री का इस्तेमाल नकद और बेहिसाब लेन-देन वाली लोकेशन का पता लगाने के लिए किया गया है, जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट ने बेनामी प्रोपर्टी से जुड़े महंगे व्हीकल के स्वामित्व में मदद की।"
Advertisement

सीतारमण ने इन फंड का पता लगाने, उनकी पहचान करने और उन्हें जब्त करने की समयसीमा का खुलासा नहीं किया। उनके द्वारा दी गई जानकारी में जब्त की गई क्रिप्टो एसेट के बारे में जानकारी की भी कमी थी। यह साफ नहीं है कि वॉट्सऐप के एन्क्रिप्शन को सीधे बायपास किया गया था या जांच के दौरान जब्त किए गए डिवाइस से चैट एक्सेस की गई थी।


WhatsApp का एन्क्रिप्शन टूटा!


Advertisement
Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने कहा है कि उसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन यूजर्स के बीच मैसेज पूरी तरह से प्राइवेट है।

"एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन आपके निजी मैसेज और कॉल को आपके और उस व्यक्ति के बीच रखता है जिससे आप बात कर रहे हैं। चैट के बाहर कोई भी व्यक्ति और यहां तक ​​कि वॉट्सऐप भी उन्हें पढ़ सुन या शेयर नहीं कर सकता। ऐसा इसलिए है क्योंकि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आपके संदेश लॉक से सेफ होते हैं और सिर्फ रिसिव करने वाले और आपके पास उन्हें अनलॉक करने और पढ़ने के लिए जरूरी स्पेशल की होती है।"
Advertisement

Meta में WhatsApp के हेड विल कैथकार्ट ने पहले भी एन्क्रिप्शन तोड़ने पर प्लेटफॉर्म के रुख को साफ किया है।
WhatsApp ने वित्त मंत्री की टिप्पणियों पर टिप्पणी करने के लिए गैजेट्स 360 के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। प्लेटफॉर्म ने भारत के नए इनकम टैक्स बिल 2025 पर भी कोई टिप्पणी नहीं की है, जो टैक्स ऑथोरिजिट को निजी कम्युनिकेशन तक एक्सेस प्रदान करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.