• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 130 किलोमीटर रेंज वाली Fiido X फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकल कल होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

130 किलोमीटर रेंज वाली Fiido X फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकल कल होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Fiido ने आज अपने ट्विटर चैनल के जरिए Fiido X इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की घोषणा की और साथ ही यह भी बताया था कि यह इलेक्ट्रिक साइकल 13 जुलाई से Indiegogo पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगी।

130 किलोमीटर रेंज वाली Fiido X फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकल कल होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Fiido X सीरीज़ मौजूदा Fiido D11 की अपग्रेड है

ख़ास बातें
  • Fiido X और Fiido X Lite इलेक्ट्रिक साइकल कल होगी लॉन्च
  • Indiegogo पर प्री-सेल के लिए होगी उपलब्ध
  • स्टैंडर्ड मॉडल 130 किलोमीटर और लाइट मॉडल देगा 60 किलोमीटर की रेंज
विज्ञापन
ई-बाइक (e-Bike), ई-स्कूटर (e-Scooter) और सी-स्कूटर (Sea-Scooter) बनाने वाली कंपनी Fiido अपनी नई फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। Fiido X के नाम से लॉन्च हुई ई-बाइक दो वेरिएंट्स में आती है - Fiido X और Fiido X Lite और ये दोनों कल यानी 13 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगी। Fiido की नई इलेक्ट्रिक बाइक फोल्डिंग डिज़ाइन के साथ आती है और यह देखने में मॉडर्न लुक देती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना है Fiido X Lite का बैटरी साइज़ कम है और यह रेंज, टॉप स्पीड और कीमत के मामले में भी Fiido X से पीछे है। दोनों मॉडल पेडल और टॉर्क सेंसर के साथ हैं, जो इन इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Cycle) को इनकी अधिकतम स्पीड तक पहुंचाने में मदद करते हैं। 

Fiido ने आज अपने ट्विटर चैनल के जरिए Fiido X इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) की घोषणा की और साथ ही यह भी बताया था कि यह इलेक्ट्रिक साइकल 13 जुलाई से Indiegogo पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगी। इसके कुल दो वेरिएंट हैं, स्टैंडर्ड Fiido X की कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) है और लाइट मॉडल Fiido X Lite को 899 डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) में बेचा जाएगा। 

GizmoChina की रिपोर्ट कहती है कि X-सीरीज़ फोल्डिंग ई-बाइक Fiido D11 फोल्डिंग ई-बाइक की अपग्रेड है और पिछले मॉडल की तुलना में नए मॉडल्स कई अपग्रेड और डिज़ाइन एन्हांसमेंट लेकर आती हैं। Fiido X की टॉप स्पीड 25km/h है। दोनों मॉडल मैग्नीशियम फ्रेम से लैस हैं, जिसकी वजह से यह हल्के और कॉम्पैक्ट बनताी है। दोनों मॉडलों में 7-स्पीड ट्रांस्मिशन मिलता है, जिसके चलते इसकी स्पीड को बदला जा सकता है। इन दोनों में क्रमशः सीटपोस्ट-एकीकृत बैटरी पैक मिलता है, जो स्टैंडर्ड मॉडल को 130 किलोमीटर और लाइट मॉडल को 60 किलोमीटर की रेंज निकालने में मदद करता है। पावर के अलावा, दोनों मॉडलों की कुछ अन्य फीचर्स भी अलग हैं, जैसे लाइट मॉडल में मैकेनिकल डिस्क ब्रेक मिलते हैं और स्टैंडर्ड X मॉडल में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है।

Fiido की लाइनअप में कई इलेक्ट्रिक साइकल, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक सी-स्कूटर शामिल हैं। चीन स्थित कंपनी अपने पैर ग्लोबल मार्केट में भी पसार रही है। हालांकि यह अपने प्रोडक्ट्स को भारत लाएगी या नहीं, इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »