फीचर फोन से भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, ‘123PAY’ UPI सर्विस लॉन्‍च, जानें सबकुछ

यह एक थ्री-स्‍टेप मेथड है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्‍शन वाले सिंपल फोन से भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 8 मार्च 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को इस नई सर्विस की शुरुआत की
  • यह सर्विस 40 करोड़ से ज्‍यादा फीचर फोन यूजर्स सुविधा देगी
  • बिना इंटरनेट कनेक्‍शन वाले सिंपल फोन से भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा

नई तकनीक के तहत फीचर फोन यूजर्स अब चार तकनीकी ऑप्‍शंस के आधार पर कई तरह के लेन-देन करने में सक्षम होंगे।

अब फीचर फोन्‍स से भी डिजिटल पेमेंट्स किए जा सकेंगे। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को इस नई सर्विस की शुरुआत की। यह सर्विस 40 करोड़ से ज्‍यादा फीचर फोन यूजर्स को सेफ तरीके से डिजिटल पेमेंट करने में सक्षम बनाएगी। इस UPI पेमेंट सर्विस का नाम '123PAY' है। यह एक थ्री-स्‍टेप मेथड है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्‍शन वाले सिंपल फोन से भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा। उम्‍मीद है कि नई सर्विस से डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी। 

शक्तिकांत दास ने कहा कि अभीतक UPI के ज्‍यादातर फीचर्स स्मार्टफोन पर ही उपलब्ध हैं। इस वजह से समाज के निचले तबके के लोगों को और खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में इस पॉपुलर सर्विस की पहुंच नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में UPI वॉल्यूम अब तक 76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 2021 में यह 41 लाख करोड़ रुपये था। शक्तिकांत दास ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब इसकी कुल मात्रा 100 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी। 

उन्‍होंने कहा कि देश में करीब 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स हैं। डिप्‍टी गवर्नर टी रविशंकर ने कहा कि वर्तमान में UPI सर्विसेज USSD-बेस्‍ड सेवाओं के जरिए यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन यह बोझिल है और सभी मोबाइल ऑपरेटर यह सर्विस नहीं देते।

नई तकनीक के तहत फीचर फोन यूजर्स अब चार तकनीकी ऑप्‍शंस के आधार पर कई तरह के लेन-देन करने में सक्षम होंगे। वो IVR (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करके, फीचर फोन में ऐप की फंक्‍शनैलिटी से, मिस्ड कॉल के जरिए और प्रॉक्सिमिटी साउंड-बेस्‍ड पेमेंट्स के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। 
Advertisement

फीचर फोन यूजर्स भी अब अपने दोस्तों और परिवार को पेमेंट कर सकते हैं। बिलों का पेमेंट कर सकते हैं। अपनी गाड़‍ियों के फास्‍टैग को रिचार्ज कर सकते हैं। मोबाइल बिलों का पेमेंट भी कर सकते हैं। अकाउंट बैलेंस का पता भी किया जा सकता है साथ ही UPI पिन को सेट और बदला जा सकता है। 
Advertisement

इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट के लिए 24x7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सेटअप किया है। 'डिजीसाथी' नाम की यह हेल्पलाइन वेबसाइट और चैटबॉट के जरिए यूजर्स के सवालों का जवाब देगी और उन्‍हें डिजिटल पेमेंट्स में मदद करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.