फेसबुक ने अपनी 'फ्री बेसिक्स' पहल का बचाव किया

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2015 18:46 IST
नेट न्यूट्रैलिटी को लेकर बहस में फंसी सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने अपनी ‘फ्री बेसिक’ पहल का बचाव करते हुए कहा है कि एक अरब लोगों को ऑनलाइन लाने के लिए कई मॉडलों की जरूरत है।

इस महीने की शुरुआत में दूरसंचार नियामक ट्राई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस से अलग-अलग शुल्क व्यवस्था मुद्दे का समाधान होने तक फेसबुक के मुफ्त इंटरनेट प्लेटफॉर्म फ्री बेसिक्स को स्थगित रखने को कहा था। इंटरनेट डॉट ओआरजी पर अपने पोस्ट में परियोजना का बचाव करते हुए कंपनी ने कहा, ‘‘हमें व्यवहारिक होने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यक्रम निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित हों।’’ इंटरनेट डॉट ओआरजी परियोजना को हाल ही में फ्री बेसिक्स नाम दिया गया है और यह सेवा इंटरनेट पेश करने के लक्ष्य के साथ उपयोक्ताओं को कुछ वेबसाइट और सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराती है।
Advertisement

फेसबुक ने इस संदर्भ में एयरसेल की अपने सभी ग्राहकों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराने की योजना तथा मोजिला फाउंडेशन के समान रेटिंग के सुझावों का भी ज्रिक किया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ये दोनों सेवाएं अभी शुरू भी नहीं हुई हैं, ऐसे में इसे सफल कहना जल्दबाजी होगा।
Advertisement

हालांकि एयरसेल ने देश के कुछ भागों में मुफ्त इंटरनेट सेवाएं शुरू की है।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि हाल में किये गये एक सर्वे में 86 प्रतिशत भारतीयों ने फ्री बेसिक्स का समर्थन किया और इसके पीछे विचार यह है कि हर कोई मूल इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच का हकदार है।

अपने पोस्ट में फेसबुक ने यह भी दावा किया है कि उसके केनेक्टिविटी प्रयासों से 1.5 करोड़ से अधिक लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं जबकि पहले वे इससे जुड़े नहीं थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.