TRAI के छोटे से कर्मचारी ने Facebook को दी थी मात, Sarah Wynn-Williams ने किताब में किया खुलासा

सोशल मीडिया दिग्गज Facebook की पूर्व कर्मचारी Sarah Wynn-Williams ने अपनी किताब Careless People में फेसबुक से संबंधित कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Sarah Wynn-Williams ने किताब Careless People में फेसबुक का खुलासा किया।
  • फेसबुक भारत में Free Basics प्लान को लाने वाला था।
  • भारत में ट्राई के कर्मचारी ने फेसबुक और उसकी टीम को मात दी थी।

Facebook

Photo Credit: Pexels/Pixabay

सोशल मीडिया दिग्गज Facebook की पूर्व कर्मचारी Sarah Wynn-Williams ने अपनी किताब Careless People: The explosive memoir that Meta doesn't want you to read में फेसबुक से संबंधित कई खुलासे किए हैं, जिसमें नीतियों का उल्लंघन, ताकत का गलत उपयोग और यौन उत्पीड़न जैसे मामले शामिल हैं।

साराह विन विलियम Meta में ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थी, साराह ने 2011 से लेकर 2017 के बीच कंपनी में काम किया था। उन्होंने उस दौरान भारत, ब्राजील और साउथ कोरिया जैसे देशों में लगातार ट्रैवल किया था और उस दौरान कंपनी और वहां की सरकारों के बीच विरोध का भी जिक्र किया। बुक के अनुसार, फेसबुक ने भारत में एक पूर्व पुलिस कप्तान को नियुक्त किया था, जो कंपनी और सरकार के बीच विरोध होने पर जेल जाने के लिए भी तैयार रहे।


Free Basics क्या है


बात 2016 की है जब मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने भारत समेत कई विकासशील देशों में Free Basics प्लान को पेश किया था, एक प्रोग्राम जिसमें कम इनकम वाले यूजर्स को कुछ वेबसाइट का लिमिटेड एक्सेस मिलता है। हालांकि, भारत ने इसे नेट न्यूट्रैलिटी के चलते (इंटरनेट पर सभी को बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार करना चाहिए) पूरी तरह से खारिज कर दिया था। 


मेटा ने किया था पूरा प्रयास


Advertisement
साराह का दावा है कि फेसबकु के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने खुद इसको लेकर पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था और फ्री बेसिक प्लान के बारे में चर्चा करने के लिए मीटिंग की मांग की थी। कंपनी के उस वक्त के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Sheryl Sandberg ने इंटरनेट से संबंधित मंत्री को भी लिखा था। किताब में यह भी कहा गया है कि कंपनी ने उस वक्त फ्री बेसिक के सपोर्ट के लिए बड़े बजट का कैंपेन चलाया था, जिसमें टीवी, अखबार, सिनेमा, रेडियो, बिलबोर्ड और खुद फेसबुक पर विज्ञापन से लेकर एसएमएस कैंपेन शामिल हैं।

Facebook ने अपने प्लेटफॉर्म पर उन यूजर्स के लिए एक मेगाफोन बनाया था जो Free Basics का सपोर्ट करना चाहते थे, क्योंकि जकरबर्ग ने टीम को Facebook के मौजूदा सभी टूल का फायदा उठाने के लिए कहा था। इसलिए सभी भारतीय फेसबुक यूजर्स ने लॉगिन करते हुए एक पॉप-अप देखा। बुक में दावा किया गया है कि ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए टीम ने इसे ऐसे डिजाइन किया कि इस पर क्लिक करने से यूजर्स की फ्रेंड लिस्ट को भी नोटिफाई किया जाएगा कि उन्होंने रेगुलेटरी को एक पत्र सब्मिट किया है।
Advertisement

इसके चलते 7 जनवरी, 2016 तक TRAI को लगभग 17 मिलियन सबमिशन मिले, लेकिन 10 जनवरी को TRAI ने घोषणा करके हैरान कर दिया कि उसे सिर्फ 1.4 मिलियन सब्मिशन ही मिले। फेसबुक टीम ने पता लगाया कि आखिर क्या हुआ था। TRAI के किसी कर्मचारी ने जिसने पब्लिक कमेंट के लिए ईमेल एंड्रेस को कंट्रोल किया था, फेसबुक से सभी ईमेल को ऑप्ट आउट कर दिया। यह 16 दिसंबर को 9:00 से 10:00 बजे के बीच पर हुआ। फेसबुक के लॉग में इसका रिकॉर्ड है। ऑप्ट आउट करने से एक घंटे पहले उन्हें 2 लाख से ज्यादा ईमेल भेजे गए थे। उसके एक घंटे बाद यह संख्या घटकर 251 रह गई। जकरबर्ग और उनकी टीम के कुछ सबसे ज्यादा दिमाग वाले टेक कर्मचारियों ने इस पर महीनों तक काम किया और भारत में लो रैंक वाले अधिकारी ने ऑप्ट-आउट बॉक्स पर क्लिक करके उन्हें पीछे छोड़ दिया।

मेटा ने किया किताब का विरोध


मेटा ने बुक में किए गए दावों को झूठा और पुराना बताया है, 8 साल पहले साराह विन विलियम्स को खराब प्रदर्शन और बुरे व्यवहार के चलते नौकरी से निकाला गया था, वह उसके बाद से ही एंटी फेसबुक गतिविधियों में शामिल हैं। मेटा के यूएस में विरोध के बावजूद Careless People किताब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Meta, Careless People, TRAI, Free Basics, Mark Zuckerberg

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.