Ethereum निवेशकों के लिए अच्छी खबर, Bitcoin से इन आंकडों में आगे निकला ...

Ether ने Bitcoin को ट्रांजेक्शन (लेन-देन) के मामले में पहली बार पछाड़ दिया। पिछले हफ्ते ईथर के द्वारा हुए ट्रांजेक्शन बिटकॉइन से आगे निकल गए।

Ethereum निवेशकों के लिए अच्छी खबर, Bitcoin से इन आंकडों में आगे निकला ...

अप्रैल 2021 में अपनी अब तक की सबसे ऊंची कीमत को छूने के बाद बिटकॉइन तेज गति से नीचे आ गया।

ख़ास बातें
  • पिछले हफ्ते के एक्टिव एड्रेसेज की संख्या में ईथर निकला बिटकॉइन से आगे।
  • एक्टिव एड्रेस, क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर में सक्रिय भागीदारों की संख्या है।
  • बिटकॉइन का मौजूदा मार्केट कैप लगभग 642.54 बिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
Ether ने Bitcoin को ट्रांजेक्शन (लेन-देन) के मामले में पहली बार पछाड़ दिया। पिछले हफ्ते ईथर के द्वारा हुए ट्रांजेक्शन बिटकॉइन से आगे निकल गए। ईथर ने डेली एक्टिव एड्रेस, जो क्रिप्टोकरेंसी के ट्रांसफर में सक्रिय भागीदारों की संख्या होती है, बिटकॉइन की तुलना में अधिक दर्ज किए। इसमें सेंडर और रिसीवर दोनों ही शामिल थे। एक्टिव एड्रेसेज की बढ़ती संख्या इस बात को दर्शाती है कि यह डिजिटल कॉइन किस गति से प्रगति कर रहा है। हालांकि बिटकॉइन ने इस अंतर को जल्द ही बराबर भी कर दिया। 

क्रिप्टो एनालिस्ट कंपनी Santiment ने ट्वीट के द्वारा बताया कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इतिहास रच दिया है। डेली एक्टिव एड्रेसेज में बिटकॉइन को सरपास करके ईथर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 
BitInfoCharts पर उपलब्ध डेटा इस बारे में औऱ अधिक जानकारी देता है। बिटकॉइन के घटते एक्टिव एड्रेसेज पता करने के लिए अब इन आंकड़ों पर गौर कीजिए। 15 अप्रैल 2021 को बिटकॉइन के 1.14 मिलियन एक्टिव एड्रेस थे। 27 जून को यह केवल 462,800 से अधिक एक्टिव एड्रेसेज पर बंद हुआ। 

Coinbase के ऐतिहासिक डेटा के अनुसार उन्हीं तिथियों में भारत में बिटकॉइन की कीमत 47.2 लाख रुपये प्रति बिटकॉइन (अपने चरम के काफी करीब) से 23.9 लाख रुपये प्रति बिटकॉइन पर चली गई। या यूं कहें कि 2021 में बिटकॉइन की सबसे निचले स्तर की कीमत देखने को मिली।  

वहीं दूसरी ओर ईथर के पास 15 अप्रैल को 751,000 से अधिक एक्टिव एड्रेस थे। 28 जून को इसकी संख्या बढ़कर 926,900 से अधिक हो गई जब बिटकॉइन केवल 618,900 की संख्या पर था। बिटकॉइन के एक्टिव एड्रेसेज की संख्या में गिरावट का मतलब यह हो सकता है कि लोग अपनी डिजिटल संपत्ति को रिकॉर्ड गति से बेच रहे हैं।

ईथर की रुपये में कीमत मई के महीने में अपने चरम पर थी। उसके बाद Coinbase के आंकड़ों के अनुसार यह 12 मई को 3.2 लाख प्रति टोकन हो गई। 15 अप्रैल को ईथर 1.82 लाख पर ट्रेड कर रहा था और 28 जून को यह 1.47 लाख पर आ गया। 

अब कई लोगों के मन में एक ही सवाल था कि क्या इथेरियम गति को बनाए रखेगा। खैर, जवाब है नहीं। 3 जुलाई को बिटकॉइन एक बार फिर टॉप पर था और इथेरियम के लगभग 683,608 यूजर्स के लिए लगभग 823,287 एक्टिव एड्रेस थे।

5 जुलाई को सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी की कीमत 2.17% की गिरावट के बाद 25.6 लाख रुपये पर कारोबार कर रही थी। दूसरी ओर इथेरियम पिछले 24 घंटों में .21% की गिरावट के बाद 1.69 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि बिटकॉइन का मौजूदा मार्केट कैप लगभग 642.54 बिलियन डॉलर है, जो इथेरियम के 265.38 बिलियन डॉलर से लगभग तीन गुना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ether Price in India, bitcoin price in India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »