420 km की लॉन्ग रेंज देगी Energica Experia इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, इस कीमत पर हुई लॉन्च

Energica Experia इलेक्ट्रिक बाइक में 22.5-kWh क्षमता का विशाल लिथियम-पॉलीमर बैटरी पैक से मिलता है, जो 19.6 kWh पावर जनरेट करता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2022 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Energica Experia को $25,880 (करीब 20.18 लाख रुपये) में पेश किया गया है
  • इलेक्ट्रिक बाइक शहर में 420 km और हाइवे पर 209 km की रेंज निकाल सकती है
  • इसे लेवल 3 DC फास्ट चार्जर के साथ 40 मिनट में 0-80% चार्ज किया जा सकता है

Energica Experia को $25,880 (करीब 20.18 लाख रुपये) में पेश किया गया है।

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Energica Motor Company ने अपने चौथे ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल Experia को पेश किया है। यह एडवेंचर टूरर डिजाइन शैली के साथ आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका विशाल बैटरी पैक है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिंगल चार्ज में 420 km की रेंज निकाल सकती है। Energica Experia इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ducati Multistrada की तरह दिखाई देती है।

Energica Experia को $25,880 (करीब 20.18 लाख रुपये) में पेश किया गया है। यह सिंगल कलर वेरिएंट में आती है, जिसे बोर्मियो आइस नाम दिया गया है।
Advertisement
 

Energica Experia इलेक्ट्रिक बाइक में 22.5-kWh क्षमता का विशाल लिथियम-पॉलीमर बैटरी पैक से मिलता है, जो 19.6 kWh पावर जनरेट करता है। इसकी बदौलत इलेक्ट्रिक बाइक शहर में 420 km, हाइवे पर 209 km और दोनों रास्तों पर मिलाकर औसत 257 km की रेंज निकाल सकती है। बाइक लेवल 1 और लेवल 2 चार्जर का उपयोग करके चार्ज हो सकती है। साथ ही इसे लेवल 3 DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है, जिसके साथ इसका बैटरी पैक 40 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

इसकी टॉप स्पीड 180 kmph (किमी प्रति घंटा) है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 3.5 सेकंड में 0-96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। Energica Experia इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में पांच इंच का फुल-कलर कॉकपिट स्क्रीन है, जो सात अलग-अलग राइडिंग मोड्स - इको, अर्बन, रेन और स्पोर्ट के साथ-साथ तीन कस्टमाइजेबल मोड्स से लैस आता है। साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल स्टैण्डर्ड, लो-स्पीड पार्किंग असिस्ट और चार USB पोर्ट्स हैं।
Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक में 17 इंच के एल्यूमीनियम टायर्स मिलते हैं। इसके फ्रंट व्हील में फोर-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 13-इंच डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जबकि रियर में सिंगल 9.5-इंच डिस्क और टू-पिस्टन कैलिपर्स मिलते हैं। डिस्क ब्रेक को ABS और कॉर्नरिंग IMU के लिए छह ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स के साथ जोड़ा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  7. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.