Dogecoin पर फिर आया एलन मस्क का ट्वीट, 15 प्रतिशत उछली कीमत

Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 प्रतिशत का सुधार देखा गया है। दो सप्ताह पहले इसकी कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी मगर अब यह स्थिर हो गई है।

Dogecoin पर फिर आया एलन मस्क का ट्वीट, 15 प्रतिशत उछली कीमत

एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमतों में दिखा 15 प्रतिशत का उछाल

ख़ास बातें
  • मस्क की पोस्ट के 24 घंटे अंदर डॉजकॉइन की कीमतों में हुई 15% बढ़ोत्तरी
  • 29 मई को Blockfolio क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप ने भी मस्क को किया था ट्विट
  • मस्क की सोशल मीडिया पोस्ट हर बार डॉजकॉइन कीमतों को करती है प्रभावित
विज्ञापन
Dogecoin की कीमत में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 प्रतिशत का सुधार देखा गया है। दो सप्ताह पहले इसकी कीमतों में काफी गिरावट देखी गई थी मगर अब यह स्थिर हो गई है। डॉजकॉइन की भारत में कीमत काफी गिर गई थी मगर 1 जून और 3 जून के बीच ही यह 23 रुपये से 31 रुपये पर पहुंच गई। एक बार फिर से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का ट्वीट ही शायद इसका कारण बना है। उनकी सोशल पोस्ट कई बार इस डिजिटल कॉइन की कीमतों को प्रभावित करती हैं और बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। मस्क ने अपने बचपन के बारे में एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने एक फोटो भी शेयर की जिसमें कुछ पुराने कंप्यूटर और गैजेट्स दिखाए गए थे। इस फोटो में शिबा इनू कुत्ते का फोटो भी उन्होंने लगाया हुआ था। इसी से कॉइन की कीमतों में फिर एक उछाल देखने को मिला। 

मस्क ने ट्वीट की गई फोटो को कैप्शन दिया- "यह मेरे बचपन की फोटो है।" और एक बार फिर से लोगों का विश्वास इस वर्चुअल करेंसी पर बढ़ने लगा। पोस्ट किए जाने के 24 घंटे भीतर ही डॉजकॉइन स्टॉक्स में 15 प्रतिशत की बढोत्तरी हो गई। गुरूवार को खबर लिखने तक डॉजकॉइन की भारत में कीमत 31.92 रुपये थी। यह इसकी पिछले दिन की क्लोजिंग से 4.11 रुपये अधिक रही जो कि बुधवार को 27.81 रुपये थी। 

एक यूजर ने मस्क के ट्वीट को नोटिस करते हुए पाया कि कम्प्यूटर स्क्रीन पर शतरंज का वीडियोगेम दिखाई पड़ रहा है। यूजर ने यह देख पूछा, "शतरंज खेल को कौन जानता है? बोर्ड पर दिखाई दे रही ये कॉम्बिनेशन क्या है?"

एक अन्य यूजर ने एक फोटोग्राफ शेयर किया और लिखा, "मेरे पास भी कुछ वाहियात पिक्चर्स हैं।"

यहां पर मस्क के ट्वीट पर आईं कुछ गुदगुदाने वाली प्रतिक्रियाओँ को देखिए-
 

यह तीन दिनों में दूसरी बार है जब मस्क ने डॉजकॉइन को लेकर ट्वीट किया और इसकी कीमतों उछाल देखा गया। 29 मई को Blockfolio नामक एक क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप ने ट्विट किया था, "एक गर्म टब जिसे डॉजकॉइन को खनन करके गर्म किया जाता है। ऐलन मस्क, मुझे परवाह नहीं है कि इसे कैसे किया जाए"।

मस्क ने इसके जवाब में लिखा, "उम्दा विचार।" स्पेस-एक्स के सीईओ के इस ट्वीट के बाद डॉजकॉइन की कीमत 20.84 रुपये से उठकर 22.41 रुपये पर पहुंच गई। यहां तक कि उनके कमेंट को Blockfolio के सुझाव से कहीं अधिक लाइक और रीट्वीट मिले। किसी ने इस कमेंट को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़े उछाल के संकेत के रूप में लिया, तो किसी ने मस्क की उबाऊ कंपनी या फिर टेस्ला के डॉजकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने के रूप में लिया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogecoin Price, Dogecoin Price in India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »