Twitter खरीदने वाले Elon Musk पर गिरी गाज, खोया सबसे अमीर इंसान का ताज, ये शख्स बना नंबर 1

Forbes रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट जारी करती है। इस लिस्ट के मुताबिक पहले पायदान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault), दूसरे पायदान पर एलन मस्क और तीसरे पायदान पर भारत के गौतम अडानी काबिज हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 11:57 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर को खरीदने वाले एलन मस्क (Elon Musk) की बादशाहत अब खत्म हो गई है।
  • एलन मस्क को पछाड़ कर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) 1 पर आ गए हैं।
  • 8 दिसंबर सुबह 8.45 बजे अरनॉल्‍ट परिवार की नेटवर्थ मस्‍क से ज्‍यादा हुई।
टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स के सीईओ और हाल ही में ट्विटर को खरीदने वाले एलन मस्क (Elon Musk) की बादशाहत अब खत्म हो गई है। जी हां एलन मस्क अब पहले पायदान पर नहीं रहे हैं, क्योंकि उस पायदान पर अब कोई और बिजनेसमेन काबिज हो गया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि यह कारनामा करने वाले जेफ बेजोस या फिर भारत के गौतम अडानी तो नहीं है। ऐसा नहीं इस बार बाजी किसी और ने ही मारी है। फोर्ब्स की रियल टाइम इंडेस्क के अनुसार एलन मस्क को पछाड़ कर बर्नार्ड अरनॉल्ट नंबर वन पर आ गए हैं। हालांकि दोनों के बीच फासला ज्यादा नहीं है तो ऐसे में एलन मस्क दोबारा भी पहले पायदान पर आ सकते हैं या फिर अरनॉल्ट ही इस पायदान पर बरकरार रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Advertisement

Forbes रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट जारी करती है। इस लिस्ट के मुताबिक पहले पायदान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault), दूसरे पायदान पर एलन मस्क और तीसरे पायदान पर भारत के गौतम अडानी काबिज हैं।

फोर्ब्‍स की रियल टाइम इंडेक्स के मुताबिक, आज यानी कि 8 दिसंबर को सुबह 8.45 बजे अरनॉल्‍ट परिवार की नेटवर्थ मस्‍क से ज्‍यादा हुई थी। हालांकि एलन मस्‍क 185.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ उसके बाद टॉप पर बने हुए थे। इस दौरान दोनों की संपत्ति में ज्यादा फर्क नहीं आया था इसलिए यह लिस्ट कई बार बदल रही है। आपको बता दें कि एलन मस्क की संपत्ति लगातार नीचे जा रही है। 2022 से ही टेस्ला के शेयर गिर रहे हैं और ट्विटर में 44 बिलियन डॉलर लगाने से भी उनपर काफी प्रभाव पड़ा है।
Advertisement

एलन मस्क बीते कुछ महीनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि वह अपनी अनोखी टेस्ला कार और स्पेस रिसर्च के साथ-साथ ट्विटर को खरीदने के मामले में चर्चा में आए थे। पहले उन्होंने ट्विटर को खरीदने की बात की थी और फिर वह उससे मुकर गए थे। बाद में यह मामला कोर्ट में गया और उसके बाद समझौता होने के बाद उन्होंने आखिरकार ट्विटर को खरीद लिया। मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter खरीदने के बाद काफी बदलाव किए। सीईओ समेत बड़े-बड़े अधिकारियों को निकाला और यहां तक की कर्मचारियों को ज्यादा काम करने पर मजबूर तक किया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.