Elon Musk के लिए वेरी हैपी रहा न्यू ईयर, एक दिन में कमाए 32.3 अरब डॉलर

शेयर मार्केट के साल के पहले दिन Tesla का शेयर 13.5% बढ़कर 1,199.78 डॉलर हो गया। Elon Musk के पास टेस्ला के कुल शेयर का लगभग 15.6% हिस्सा है।

Elon Musk के लिए वेरी हैपी रहा न्यू ईयर, एक दिन में कमाए 32.3 अरब डॉलर

Elon Musk ने पिछले साल Amazon के मालिक Jeff Bezos को पछाड़ा था

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने पार किया 300 अरब डॉलर का आंकड़ा
  • Tesla ने इस साल शेयर मार्केट के पहले दिन में कमाएं 32.6 अरब डॉलर
  • 304 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं मस्क
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों (Richest person in the World 2022) की लिस्ट में एलन मस्क नंबर 1 हैं। पिछले साल एलन मस्क ने Amazon के मालिक Jeff Bezoz को पछाड़ कर इस मुकाम को हासिल किया था। 2022 की शुरुआत भी एलन मस्क के लिए जबरदस्त मुनाफा लेकर आई है। शेयर बज़ार के पहले दिन, यानी बीते सोमवार को एलन मस्क ने अपनी आय में 32.6 अरब डॉलर (करीब 2.42 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसके साथ उन्होंने 300 अरब डॉलर (लगभग 22.35 लाख करोड़ रुपये) के मार्क को पार कर लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के शेयर में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी है।

Forbes के मुताबिक, शेयर मार्केट के साल के पहले दिन Tesla का शेयर 13.5% बढ़कर 1,199.78 डॉलर हो गया। मस्क के पास टेस्ला के कुल शेयर का लगभग 15.6% हिस्सा है। बीते रविवार को, इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने घोषणा की थी कि कंपनी ने एक्सपर्ट्स के अनुमानों को पछाड़ते हुए 2021 में 936,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की। इसी के साथ दिसंबर 2021 के अपने ऑल-टाइम हाई से नीचे गिरने के बाद, कंपनी की कुल मार्केट कैप वापस $1 ट्रिलियन के निशान के पार पहुंच गई है।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, Tesla के CEO की दौलत 304 अरब डॉलर (22.65 लाख करोड़ रुपये) है, और इसी के साथ वर्तमान में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में अपना नाम टॉप पर रखा है। पिछले साल एलन मस्क की कुल संपत्ति 340 अरब डॉलर (25.33 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई थी। उस दौरान उन्होंने अमेज़न के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा था। वर्तमान में जेफ बेजोस एलन मस्क से 108 अरब डॉलर पीछे हैं। बेजोस के पास वर्तमान में 196 अरब डॉलर की संपत्ति है।

मस्क की EV कंपनी ने 2021 में दुनिया भर में अपनी डिलीवरी को दोगुना करके लगभग एक मिलियन यूनिट कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल की आखिरी तिमाही में 3 लाख यूनिट्स की डिलीवरी की थी, जिसमें से Tesla Model 3 और Model Y की मिलाकर कुल 911,208 यूनिट्स बिकी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »