Video: तेज़ रफ्तार Tesla इलेक्ट्रिक कार में सोया ड्राइवर, ऑटोपायलट ने ऐसे बचाई जान

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जहां टेस्ला ऑटोपायलेट पीले रंग में चमक रहे चांद को ट्रैफिक सिग्नल की पीली बत्ती समझ रहा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अगस्त 2021 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Tesla Model S इलेक्ट्रिक कार चलाते हुए ड्राइवर हुआ बेहोश
  • कार के ऑटोपायलट ने समझदारी से टाला बड़ा हादसा
  • ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

24 वर्षिय युवक Tesla Model S चला रहा था

एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी Tesla अपने ऑटोपायलट सिस्टम के लिए जानी जाती है। कंपनी द्वारा विकसित इसेक्ट्रिक कार (Electric cars) इस सिस्टम से लैस आती हैं, जिसकी बदौलत ड्राइवर को हर समय कार को खुद ड्राइव नहीं करना पड़ता। ऑटोपायलट सिस्टम को एक्टिवेट करने से यह सिस्टम कार को खुद चलाता है। पिछले कुछ समय में इस सिस्टम के काम करने के तरीके ने लोगों की सोच को बांट दिया है। जहां एक ओर इस सिस्टम की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। वहीं, कई एसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां इस कार ने ड्राइवर को दुर्घटना से बचाया भी है। ऐसा ही एक नया वीडियो सामने आया है, जहां कथित तौर पर शराब पिया हुआ एक व्यक्ति तेज़ रफ्तार से चल रही टेस्ला कार में सो गया, लेकिन कार ने खुद को अपने आप रोड के साइड में रोक दिया।

दरअसल, Norway से आया एक वीडियो अचानक वायरल होने लगा है, जिसे Tesla owners club program के आधिकारिक पार्टनर Austin Texas Tesla Owners Club समेत कुछ अन्य ट्विटर अकाउंट द्वारा साझा किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाइवे पर तेज़ रफ्तार से दौड़ रही टेस्ला इलेक्ट्रिक कार में सोया हुआ है। दूसरी कार में बैठा शख्स इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और उसे जगाने की कोशिश करता नज़र आ रहा है। अन्य कार ने लंबी दूरी तक टेस्ला कार का पीछा किया और देखा कि एक टनल के आने पर टेस्ला कार अपने आप रोड पर रुक गई। निश्चित तौर पर कार को टेस्ला के ऑटोपायलट सिस्टम ने रोका था।
Advertisement

इसके बाद वीडियो के आखिर में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति और कुछ अन्य कार चालक इस टेस्ला की खिड़की पर दस्तक देते हुए ड्राइवर को जगाते नज़र आए।

इसके बाद, नॉर्वे के ईस्टर्न पुलिस डिस्ट्रिक्ट ने एक ट्वीट साझा किया, जिसमें जर्मन भाषा में इस घटना की जानकारी दी गई थी। अनुवाद करने पर पता चलता है कि टेस्ला चलाने वाले व्यक्ति की उम्र 24 वर्ष थी और यह अपनी Model S को चलाते समय बेहोश हो गया। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने नशे में गाड़ी चलाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आगे यह भी बताया कि इस व्यकित के ऊपर आवश्यक टेस्ट भी किए गए। उसका लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।
Advertisement

टेस्ला का ऑटोपायलट कई घटनाओं के लिए सामने आता रहता है। कुछ लोग इस सिस्टम के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के वीडियो साझा करते हैं, तो कुछ इसकी वजह से बड़ी दुर्घटनाओं के टलने की वीडियो साझा करते हैं। वहीं, कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिनसे पता चलता है कि इस सिस्टम को अभी और सुधार की जरूरत है। एक ऐसा ही वीडियो हाल ही में सामने आया था, जहां टेस्ला ऑटोपायलेट पीले रंग में चमक रहे चांद को ट्रैफिक सिग्नल की पीली बत्ती समझ रहा था। इस खबर को यहां पढ़ें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.