Twitter को खरीदने के बाद काम के बोझ से परेशान हुए Elon Musk

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। इसके साथ ही उनके पास रॉकेट बनाने वाली फर्म SpaceX भी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को टेकओवर किया था
  • इसके बाद से टेस्ला का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है
  • टेस्ला के शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि मस्क इस कंपनी पर ध्यान दें

मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में लगातार गिरावट आ रही है

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk का कहना है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद एक सप्ताह में सातों दिन और सुबह से लेकर रात तक वर्क लोड से जूझ रहे हैं। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के भी मस्क चीफ एग्जिक्यूटिव हैं। इसके साथ ही उनके पास रॉकेट बनाने वाली फर्म SpaceX भी है। 

इंडोनेशिया के बाली में G20 समिट के दौरान एक वीडियो लिंक के जरिए हुई एक बिजनसे कॉन्फ्रेंस में मस्क से ट्विटर की उनकी डील और टेस्ला की अगुवाई करने के बारे में पूछा गया था। मस्क ने कहा, "यह पक्का है कि मेरे पास बहुत अधिक वर्क है।" उनसे जब चीन से सप्लाई चेन को हटाने की इंडस्ट्री की कोशिशों और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से रिस्क के बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था वह बहुत व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि ट्विटर पर वीडियो की अधिक संख्या के साथ ही लंबी अवधि के वीडियो को सपोर्ट मिले जिससे कंटेंट क्रिएटर्स इससे इनकम हासिल कर सकें। हालांकि, मस्क ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। उनकी इन टिप्पणियों को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया गया था। 

मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद से टेस्ला के शेयर प्राइस में लगातार गिरावट आ रही है। इनवेस्टर्स के टेस्ला के शेयर में बिकवाली करने से इसके प्राइस में पिछले 17 महीनों की तेजी समाप्त हो रही है। इस वर्ष इस शेयर में गिरावट आई है लेकिन मस्क के ट्विटर को खरीदने की डील पूरी करने के बाद से इसमें बिकवाली बढ़ गई है। मस्क ने पिछले महीने के अंत में ट्विटर को टेकओवर किया था। इसके बाद से टेस्ला का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक गिर चुका है। इस अवधि में नैस्डैक 100 इंडेक्स में लगभग 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स चाहते हैं कि मस्क चुनौतियों का सामना कर रही इस कंपनी पर ध्यान दें।

स्लोडाउन, सप्लाई चेन की मुश्किलों और रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने से टेस्ला की सेल्स पर असर पड़ा है। चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही टेस्ला को मात देकर ग्लोबल लेवल पर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बिक्री की थी। इसने लगभग 3,54,000 EV बेचकर 266 प्रतिशत की वार्षिक ग्रोथ हासिल की। इस अवधि में टेस्ला की सेल्स लगभग 2,54,000 यूनिट की थी। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicle, Video, Twitter, Elon Musk, Market, Tesla, Share, Supply, China, Nasdaq, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.