Tesla Robotaxi : ना पैडल, ना स्‍टीयरिंग, एलन मस्‍क ने पेश की खुद चलने वाली गाड़ी, देखें Video

Tesla ने दुनिया को अपनी साइबरकैब (Cybercab) दिखाई है, जिसका नाम रोबोटैक्‍सी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 15:16 IST
ख़ास बातें
  • टेस्‍ला ने दिखाई पहली रोबोटैक्‍सी
  • ना स्‍टीयरिंग ना पैडल है इसमें
  • 2026 तक प्रोडक्‍शन की उम्‍मीद

रोबोटैक्‍सी में बैठने के लिए छोटा सा केबिन है और दो लोग आराम से उसमें आ जाते हैं।

Photo Credit: Tesla

ड्राइवरलैस वीकल्‍स को लेकर एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी टेस्‍ला (Tesla) कई साल से काम कर रही है। गुरुवार रात उसने दुनिया के सामने साइबरकैब (Cybercab) का कॉन्‍सेप्‍ट पेश किया। इसे रोबोटैक्‍सी (Robotaxi) नाम दिया गया है। मस्‍क ने बताया कि इसका प्रोडक्‍शन साल 2030 में शुरू हो सकता है। रोबोटैक्‍सी की कीमत 30 हजार डॉलर के करीब होने की उम्‍मीद है। इस गाड़ी में ना तो स्‍टीयरिंग वील है और ना ही पैडल।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोबोटैक्‍सी जब सड़कों पर दौड़ने लगेगी, तब इसे चलाने में 0.20 डॉलर प्रति मील की लागत आएगी। दावा है कि यह मौजूदा टैक्सी सर्विस से कम है। 
Advertisement
 

Robotaxi Features 

रोबोटैक्‍सी यानी साइबरकैब एक टू-सीटर वीकल है। इसमें स्टीयरिंग वील और पेड्लस नहीं हैं। एक्‍स पर आए एक वीडियो में एलन मस्‍क को रोबोटैक्‍सी में बैठते हुए देखा जा सकता है। वह गाड़ी के पास पहुंचते हैं तो उसके दरवाजे तितलियों के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुल जाते हैं। उसके बाद मस्‍क गाड़ी में बैठते हैं। सीट बेल्‍ट लगाते हैं और वह चलने लगती है।
 

जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि रोबोटैक्‍सी में बैठने के लिए छोटा सा केबिन है और दो लोग आराम से उसमें आ जाते हैं। रोबोटैक्‍सी का लुक टेस्‍ला के साइबर ट्रक जैसा है। इसमें प्‍लग-इन-चार्जर की जगह वायरलैस चार्जिंग की सुविधा है, जिसे उसने इंडक्टिव चार्जिंग कहा है। एलन मस्क का दावा है कि कंपनी की नई कार पुरानी मौजूदा कारों से 10-20 गुना ज्यादा सेफ है।
Advertisement
 

Robovan की भी दिखी झलक 

मस्‍क की कंपनी ने एक रोबोवैन (Robovan) को भी दिखाया। इसे ज्‍यादा लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है। कई और वीकल कंपनी ने दिखाए, जिसमें एक इलेक्ट्रिक वैन भी शामिल थी। कंपनी ऑप्टिमस रोबोट भी डेवलप कर रही है, जो 20 से 30 हजार डॉलर में आ सकता है और लोगों के कई काम पूरा करेगा। 
 

Advertisement
ऑटोनॉमस वीकल्‍स को लेकर मस्‍क ने कहा कि सोचिए लोग कार में कितना समय बिताते हैं और उन्हें कितना समय वापस मिलेगा, जिसे वे किताबें पढ़ने, फिल्म देखने, काम करने या अन्य कामों में लगा सकेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.