इलेक्ट्रिक रिक्शा और थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भारी इजाफा, ये कंपनी रही टॉप पर

Dilli Electric, 1,019 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर थी, जिसमें 1823 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, वहीं Champion Poly Plast, 940 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे पर थी।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2022 11:07 IST
ख़ास बातें
  • YC Electric की बीते माह में 2,045 इलेक्ट्रिक 3W की बिक्री हुई थी।
  • Saera Electric रिटेल बिक्री 1,367 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर था।
  • थ्री-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ज्यादा बढ़त दिख रही है।

Photo Credit: Mahindra Electric

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते एक साल में पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स वाहनों में देखी जा सकती है। ग्रीन एनर्जी में ट्रांसफर होने और सरकार द्वारा प्रोत्साहन के कारण इलेक्ट्रिक मोबिलिटी थ्री-व्हीलर सेगमेंट में तेजी प्रगति हो रही है।

FADA ने यह भी कहा है कि थ्री-व्हीलर मार्केट में इंटरनल कंबशन इंजन से इलेक्ट्रिक में जाने की ओर बदलाव देखा जा रहा है, जिसमें थ्री-व्हीलर मार्केट का 45 प्रतिशत हिस्सा EV में शिफ्ट हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर भी इनकी बिक्री पर पड़ा है, जबकि 3W इलेक्ट्रिक सेगमेंट को बैटरी स्वैपिंग और बैटरी-ए-ए-सर्विस (BaaS) जैसी सर्विस से और बढ़ावा मिला है। यहां हम आपको खासतौर पर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिटेल बिक्री के बारे में बता रहे हैं जो कि मई 2022 में 1100 प्रतिशत बढ़कर 23,321 यूनिट हो गई, जो मई 2021 में सेल की गई 1,944 यूनिट से ज्यादा था। यह अप्रैल 2022 में बेची गई 21,053 यूनिट्स पर 11 प्रतिशत माह दर माह ग्रोथ भी थी।
Advertisement

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ा विक्रेता YC Electric था, जिसकी बीते माह में 2,045 इलेक्ट्रिक 3W की बिक्री हुई थी। यह मई 2021 में बेची गई 170 यूनिट्स से ज्यादा 1103 प्रतिशत की ग्रोथ थी, जबकि अप्रैल 2022 में बेची गई 1,885 यूनिट्स के मुकाबले में माह दर माह रिटेल बिक्री में 8 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। YC इलेक्ट्रिक के लाइनअप में यात्री, डीलक्स, ईलोडर और वाईसी शामिल हैं।

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर 2 पर Saera Electric है, जिसकी रिटेल बिक्री 1,367 यूनिट्स की थी, जो मई 2021 में बेची गई 99 यूनिट्स के मुकाबले में सालाना 1281 प्रतिशत ज्यादा थी। यह अप्रैल 2022 में बेची गई 1,171 यूनिट्स से 17 प्रतिशत माह दर माह ग्रोथ भी थी। इसके बाद Mahindra Reva  की रिटेल बिक्री थी 1,073 यूनिट्स, मई 2021 में बेची गई 122 यूनिट्स के मुकाबले 780 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ है।
Advertisement

Dilli Electric, 1,019 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर थी, जिसमें 1823 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, वहीं Champion Poly Plast, 940 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवे पर थी, जिसमें 1467 प्रतिशत की ग्रोथ थी। अप्रैल 2022 में बेची गई 813 यूनिट्स और 920 यूनिट्स के मुकाबले में महीने दर महीने की ग्रोथ 25 प्रतिशत और 2 प्रतिशत रही। Mahindra की इलेक्ट्रिक 3W खुदरा बिक्री पिछले महीने 826 इकाइयों की थी। Unique International की बीते माह बिक्री 770 यूनिट्स थी और Mini Metro की बिक्री 752 यूनिट्स थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  3. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  5. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  8. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  9. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  10. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.