तेलंगाना में इलेक्ट्रिक बाइक में हुआ ब्लास्ट, घर भी जलकर खाक

आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने के आखिर में, Ather Energy के शोरूम में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर को वजह बताया गया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जून 2022 20:48 IST
ख़ास बातें
  • दुब्बाका मंडल के पेद्दा चिकोडे गांव में एक ई-बाइक में हुआ ब्लास्ट
  • मालिक ने अपने पड़ोसी के घर पर अपनी ई-बाइक खड़ी की थी
  • बाइक में ब्लास्ट के बाद घर में भी लगी भीषण आग

बीते कुछ महीनों में Ola Electric, Pure EV, Okinawa, Jitendra EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में भी आग लगी है

भारत में बुधवार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अच्छा दिन साबित नहीं हुआ। जहां एक ओर दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में आग लगने से करीब 100 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं, दूसरा हादसा हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना के नजदीक हुआ, जहां एक इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक ब्लास्ट होने से एक घर में भीषण आग लग गई। वाहन मालिक ने इस EV को कथित तौर पर कुछ महीने पहले ही खरीदा था। पिछले कुछ महीनों में कई अलग-अलग ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सरकार भी इन घटनाओं को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है।

The New Indian Express के अनुसार, दुब्बाका मंडल के पेद्दा चिकोडे गांव में बुधवार की तड़के एक इलेक्ट्रिक बाइक में विस्फोट हो गया और इसके कारण एक घर भी जल कर राख हो गया। पुलिस ने कहा कि ई-बाइक मालिक लक्ष्मी नारायण ने रात को सोने से पहले अपने पड़ोसी बी दुर्गाय्या के घर पर अपनी बाइक खड़ी की थी।

रिपोर्ट बताती है कि घटना लगभग 12 बजे आधी रात की है, जब तीन विस्फोटों की आवाज आई। इसके बाद नारायण की नींद खुली और उन्होंने देखा कि उनकी ई-बाइक में आग लगी थी और साथ ही उनके पड़ोसी का घर भी आग की चपेट में आ गया। पब्लिकेशन को सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय ई-बाइक चार्ज हो रही थी।

हालांकि पूरा घर जल कर राख हो गया, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि नारायण ने कुछ महीने पहले ही ई-बाइक खरीदी थी। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। दुब्बाका पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह बुधवार को हुई पहली घटना नहीं है, जो ईवी में आग से संबंधित थी। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल की सात गाड़ियां लगी। ओखला विहार थाने के एस.आई. फतेह चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो की पार्किंग में 10 कारों, एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शों, 50 पुराने ई-रिक्शों में आग लगी थी।
Advertisement

आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने के आखिर में, Ather Energy के शोरूम में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर को वजह बताया गया। इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन शोरूम को काफी नुकसान हुआ था। कंपनी ने पुष्टि की थी कि हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से हुआ था

इससे पहले Hero Electric के Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया गया था। इसमें स्कूटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर नष्ट दिखाई दे रहा था। इस घटना में हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से बयान भी जारी किया गया था कि कि आग लगने का कारण सॉकेट में शॉर्ट सर्किट था।
Advertisement

वहीं, बीते कुछ महीनों में Ola Electric, Pure EV, Okinawa, Jitendra EV जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसे लेकर सरकारी जांच भी चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric bike, electric Bike Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.