• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में भीषण आग, जलकर राख हुई करीब 100 गाड़ियां, देखें फोटो

दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में भीषण आग, जलकर राख हुई करीब 100 गाड़ियां, देखें फोटो

आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने के आखिर में, Ather Energy के शोरूम में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर को वजह बताया गया।

दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में भीषण आग, जलकर राख हुई करीब 100 गाड़ियां, देखें फोटो

पिछले महीने के आखिर में, Ather Energy के शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई थी

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में आग लगने से करीब 100 गाड़ियां जलकर राख हुई
  • 10 कारों, 1 बाइक, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शों और 50 पुराने ई-रिक्शों में आग
  • दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की घटनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ महीनों में देश के एक कोने से इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटना रिपोर्ट की गई है। लेटेस्ट घटना दिल्ली की है, जहां एक इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्किंग में आग लगने से करीब 100 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। फायर डिमार्टमेंट ने इस भीषण आग पर समय रहते काबू पा लिया और अच्छी बात यह है कि इस घटना में मानवीय क्षति रिपोर्ट नहीं हुई। इस ईवी पार्किंग में कई नॉन-इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी थी।

NDTV के अनुसार, घटना दिल्ली के जामिया नगर की है, जहां जामिया यूनिवर्सिटी के मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में बुधवार सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल की सात गाड़ियां लगी। ओखला विहार थाने के एस.आई. फतेह चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो की पार्किंग में 10 कारों, एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शों, 50 पुराने ई-रिक्शों में आग लगी थी।

पब्लिकेशन ने आगे बताया कि दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक (North Block) स्थित गृह मंत्रालय में मंगलवार देर रात भी आग की खबर सामने आई थी। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें करीब 12 बजकर 18 मिनट के आसपास उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जिसके बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया था।

आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने के आखिर में, Ather Energy के शोरूम में आग लगने की घटना हुई थी, जिसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर को वजह बताया गया। इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन शोरूम को काफी नुकसान हुआ था। कंपनी ने पुष्टि की थी कि हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से हुआ था

इससे पहले Hero Electric के Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी थी, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया गया था। इसमें स्कूटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर नष्ट दिखाई दे रहा था। इस घटना में हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से बयान भी जारी किया गया था कि कि आग लगने का कारण सॉकेट में शॉर्ट सर्किट था।

वहीं, बीते कुछ महीनों में Ola Electric, Pure EV, Okinawa, Jitendra EV जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसे लेकर सरकारी जांच भी चल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric scooters, electric vehicles fire
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »